कार्य संचालन नियम से चलती है विधानसभा, सुप्रीम कोर्ट से नहीं, मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा

Updated on 21-03-2025 01:42 PM
भोपाल। प्रदेश में कथित परिवहन घोटाले पर गुरुवार को ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने संविधान के अपमान का आरोप लगाते हुए इस मामले को उठाया। उनके आरोपों पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने औचित्य का प्रश्न उठाया तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मैं फिर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पढ़ाऊंगा, जिसमें कहा है कि जो जनप्रतिनिधि विधानसभा में बोलना चाहता है, पूरा बोलें, उसे रोका नहीं जाएगा। इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा, मध्य प्रदेश विधानसभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों से चलती है, सुप्रीम कोर्ट से नहीं।
  • पहले तो सदस्य को यह समझना पड़ेगा। संसदीय कार्य मंत्री के बार-बार औचित्य का सवाल उठाने पर उमंग सिंघार ने कहा कि सदन में सुप्रीम कोर्ट का अपमान कर रहे हैं।
  • ये संसदीय कार्य मंत्री हैं। सिंघार के समर्थन में कांग्रेस के सभी सदस्य एक साथ खड़े होकर बोलने लगे।
  • उप नेता हेमंत कटारे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से पूछा कि संसदीय कार्य मंत्री जो कह रहे हैं, क्या आप इससे सहमत हैं।
  • इसे विलोपित किया जाना चाहिए। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के सदस्यों के आरोप पर कहा कि संविधान पढ़ो, उसमें क्या लिखा है।
  • संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा के सदस्य रामलखन शर्मा और रामनिवास रावत ने किसी का नाम लेकर नहीं, एक पूर्व मंत्री कहा था।
  • इस पर आसंदी से व्यवस्था दी थी कि चूंकि उनके विरुद्ध कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी, इसलिए उनका उल्लेख भी नहीं कर सकते हैं।
  • लोकायुक्त के ऊपर भी यहां पर आरोप नहीं लगाया जा सकता है और न लोकायुक्त से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • लोकायुक्त की कोई रिपोर्ट आती है तो उस पर प्रश्न किए जा सकते हैं और बहस हो सकती है।
  • परंतु जो विषय लोकायुक्त के पास विचाराधीन है, उसके ऊपर प्रश्न पूछना गलत है। नियम प्रक्रिया के अनुसार प्रश्न पूछें, हम उत्तर देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.