भोपाल में कन्या भोज के बहाने बच्चियों को किडनैप करने वाला गिरोह अब तक बेच चुका है 20 बच्चे

Updated on 30-10-2023 12:25 PM

भोपाल। मानव तस्करी के मामले में आरोपित अर्चना सैनी की निशानदेही पर पकड़ी गई दिल्ली की फर्जी डॉक्टर ने रविवार अब तक 20 बच्चे बेचने की बात कबूली। इसमें भोपाल के दो और दिल्‍ली के तीन बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही करीब 50 गर्भवतियों के प्रसव कराकर उनके बच्चे भी बेचे हैं।

इधर, पुलिस ने इस गिरोह की मदद करने के आरोप में दिल्ली के एक प्राइवेट डॉक्टर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस को आशंका है कि बच्चा बेचने काम में डॉक्टर आरोपित सीमा उर्फ शक्ति देवी की मदद करता था। रविवार के पुलिस ने दिल्ली की फर्जी डाक्टर सीमा सहित सभी पांचों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी। कोर्ट ने सभी को 5 नवंबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस को पता चला है कि अर्चना सैनी ने मुंबई की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के नाम पर कुछ बैंक खाते खोल हैं। इन बैंक खातों में हर दूसरे-तीसरे दिन लाखों रुपये जमा हो रहे थे। पुलिस को आशंका है कि बच्चों को बेचने के कारोबार से मिलने वाली रकम इन खातों में जमा हुई है।

बता दें कि मुख्य सरगना सीमा शक्ति देवी दिल्ली से गिरफ्तार हुई है। निशांत स्वामी, अर्चना सैनी, मुस्कान बानो, सूरज सैनी एवं अर्चना की नाबालिग बेटी को कोलार से गिरफ्तार किया जा चुका है। सरगना सीमा शक्ति देवी खुद को महिला डॉक्टर बताकर गैर कानूनी प्रसव करवाने वालों से मुलाकात करती थी। उन्हें दिल्ली के निजी अस्पतालों में ले जाकर गर्भपात की सुविधा उपलब्ध करवाती थी। इसके बदले रुपये वसूल करती थी। दिल्ली के निजी अस्पताल का संचालक को भी पुलिस साथ लेकर आइ है, उससे पूछताछ चल रही है।

तीसरी बच्ची के माता-पिता मिले

शक्ति देवी के कब्जे से क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में 2 साल की बच्ची बिट्टू को बरामद किया था। बिट्टू के माता-पिता की जानकारी भी मिल गई है। दोनों की शादी नहीं हुई थी, इसलिए बच्ची शक्ति देवी को सौंप दिया था।

शक्ति फाउंडेशन नाम का एनजीओ

सीमा ने दिल्ली में शक्ति फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ बनाया हुआ था। यह एनजीओ दिल्ली के बाहरी इलाकों में किराए का घर लेकर संचालित किया जा रहा था। यहां केवल गैरकानूनी डिलीवरी एवं अविवाहित महिलाओं का अबॉर्शन करवाया जाता था। छोटे बच्चों को निसंतान एवं अन्य लोगों को बेचकर मोटी रकम कमाई जाती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.