दोस्त के साथ पहले भी मनाली गई थी युवती:उज्जैन, मथुरा, खाटूश्याम में भी बिताया वक्त, पिता बोले- तैयारी तो डोली में विदा करने की थी

Updated on 18-05-2024 10:13 AM

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस उसके फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन युवती के शव को एम्बुलेंस से लेकर शुक्रवार को भोपाल के लिए रवाना हो गए, वे करीब 1200 किमी का सफर तय कर शनिवार को यहां पहुंचेंगे। परिजन को 37 हजार रुपए एम्बुलेंस ऑपरेटर को देना पड़ा। पिता का कहना है, बेटी को डोली में बैठाकर विदा करने की तैयारी थी, लेकिन ये घटना हो गई। युवती के मर्डर की जांच कर रही मनाली पुलिस से संपर्क किया। परिजन से भी बात की, जिसमें कई बातें सामने आई है।

पहले जानिए आरोपी ने पुलिस को क्या बताया

हरियाणा के पलवल निवासी विनोद ठाकुर को हिमाचल प्रदेश की मनाली पुलिस ने शुक्रवार को कुल्लू कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने 20 मई तक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में विनोद ने बताया कि शीतल से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। हम बीते साल दिसंबर में भी कुल्लू-मनाली घूमने गए थे। दोनों हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग टूरिस्ट प्लेस पर कुछ दिन रुके भी थे। हालांकि, अभी तक वारदात के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

दोनों ने तीन शहरों में बिताए सात दिन

पुलिस पूछताछ में आरोपी विनोद ने बताया कि वह पलवल में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 13 मई को मनाली पहुंचने से पहले दोनों उज्जैन में मिले थे। वहां से मथुरा गए और फिर खाटूश्याम के लिए निकल पड़े। 5 मई से 11 मई तक का समय दोनों ने इन्हीं तीन शहरों में गुजारा था। खाटूश्याम दर्शन के बाद बस से हम दोनों मनाली पहुंच गए। 15 मई को शीतल की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर ले जा रहा था तभी होटल के स्टाफ को शक हुआ। पूछताछ की तो मैं भाग निकला। शीतल से दोस्ती सोशल मीडिया पर चैटिंग से हुई थी। दोनों तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे। उससे मिलने कई बार भोपाल जा चुका हूं।

कुल्लू-मनाली घूमने के बाद घर लौट गए

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछली बार जब वह शीतल कौशल के साथ कुल्लू-मनाली घूमने आया था, तब दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर विवाद नहीं हुआ था। हिमाचल प्रदेश में 4 दिन घूमने के बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए थे।

पिता बोले- बीते साल भी 10 दिन बाद लौटी थी बेटी

पिता कैलाश कौशल ने बताया कि बीते साल शीतल कौशल बिना बताए घर से चली गई थी। तब शाहपुरा पुलिस थाना में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह 8-10 दिन तक गायब रहने के बाद खुद की मर्जी से वापस घर आ गई थी। इसके बाद उससे अचानक बिना बताए घर से जाने के बारे में सवाल-जवाब किए थे, लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया था।

शीतल सबसे छोटी बेटी थी। उससे बड़े दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। जबकि छोटे बेटे अमित और बेटी शीतल की शादी की तैयारी घर में शुरू हो गई थी। शीतल के लिए भोपाल से बाहर लड़का खोज रहे थे। जबकि अमित के लिए भोपाल में लड़की की तलाश जारी थी। इस साल के आखिरी तक जिस बेटी को शीतल को डोली में विदा करने की तैयारी थी, लेकिन अब बेटी को अर्थी में विदा करना पड़ रहा है।

मनाली से बेटी का शव लाने रिश्तेदार और पड़ोसियों से रुपए लिए उधार

कैलाश कौशल ने बताया कि मैं ऑटो चलाता हूं। एक बेटा ड्राइवर और दूसरा प्राइवेट जॉब करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। शुक्रवार को बेटी शीतल का शव मनाली से भोपाल लाने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से रुपए उधार लिए। तब जाकर मनाली से भोपाल तक का एम्बुलेंस का किराया इकट्‌ठा कर सका हूं। एम्बुलेंस ऑपरेटर ने मनाली से भोपाल तक का किराया 37 हजार रुपए एडवांस में लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.