स्कूटी सवार युवती ने नहीं लगा रखा था हेलमेट, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, बैड टच भी किया… दोनों पक्षों पर केस

Updated on 21-04-2025 12:12 PM

 भोपालराजधानी में पुलिस को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां वाहन चेकिंग में तैनात एक पुलिसकर्मी (Bhopal Traffic Police) ने बगैर हेलमेट के जा रही स्कूटी सवार युवती से वर्दी का रौब झाड़ते हुए अभद्रता की, फिर सरेराह उसे थप्पड़ जड़ दिए। युवती ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उसके सिर पर भी मुक्के मारे, जिससे नाक और मुंह से खून निकलने लगा।

युवती जब उस पुलिसकर्मी की शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई, बल्कि आरोपी पुलिसकर्मी की शिकायत पर पीड़िता के विरुद्ध ही प्रकरण दर्ज कर लिया गया। बाद में जोन के डीसीपी ने दखल दिया तो महिला थाने में अगले दिन शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में पुलिसकर्मी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

अवधपुरी क्षेत्र का मामला

  • आमजन के प्रति पुलिस की बर्बरता का यह मामला अवधपुरी क्षेत्र का है। बुधवार शाम युवती (30) अपनी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर स्कूटी से सामान खरीदने गई थी। वह हेलमेट नहीं पहने थी। पास में ही चेकिंग प्वाइंट था।
  • पीड़िता ने बताया कि चेकिंग प्वाइंट से आरक्षक जितेंद्र उसके पास पहुंचा व चालान बनाने को कहा। इस बीच प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे वहां पहुंचा और उसने युवती को चार थप्पड़ जड़ दिए। युवती से झूमाझटकी भी की। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने उसे बैड टच भी किया था
  • दोनों आरोपियों पर एफआईआर

    पीड़िता गोविंदपुरा थाने पहुंची, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज किए बगैर सिर्फ मेडिकल करवाकर वापस भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल के पास शिकायत की। अगले दिन अतुल और उसके साथी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। बाद में डीसीपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को डीसीपी ऑफिस अटैच किया है। साथ ही उसकी जांच एडिशनल डीसीपी को सौंप दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.