लड़की बोली- न्यूड फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी:पुलिस को बताई तस्कर शारिक की करतूत

Updated on 26-07-2025 12:44 PM

भोपाल के हाईप्रोफाइल ड्रग पैडलर यासीन अहमद उर्फ मछली के चाचा शारिक मछली के खिलाफ युवती सामने आई है। पीड़िता ने शारिक और उसके दो गुर्गों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण और न्यूड वीडियो-फोटो वायरल के आरोप लगाए हैं।

शिकायत आनंद नगर चौकी में की गई थी, जिसकी जांच एमपी नगर थाने की एक महिला सब इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की जा सकती है।

22 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने 2019 से अक्टूबर 2024 तक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी चाचा शाहवर का तलैया थाने से बुधवारा तक जुलूस निकाला है। जबकि भतीजे यासीन अहमद को पुलिस राजस्थान लेकर गई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बयान में बताया कि 2019 में जब वह 11वीं में थी तब पीएससी की तैयारी के लिए आनंद नगर स्थित रजक कोचिंग क्लास जाती थी, तब कोचिंग संचालक ने उसका परिचय दिव्यांश अहिरवार से करवाया था।

दिव्यांश ने खुद को मैनिट का छात्र बताया। कोचिंग खत्म होने के बाद एक दिन दिव्यांश ने मुझे अपनी स्कूटी से घर छोड़ने को कहा। 

अश्लील वीडियो शूट कर ब्लैकमेल शुरू किया पीड़िता के मुताबिक बाद में दिव्यांश ने न्यूड वीडियो और फोटो बना लिए थे और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस डर से उसने अपने पिता से मिलने वाले कोचिंग के पैसे दिव्यांश को देने शुरू कर दिए।

पीड़िता के पिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तनाव से दूर रखने की सलाह दी थी। इसी वजह से उसने दिव्यांश द्वारा किए जा रहे शोषण के बारे में अपने पिता को नहीं बताया। इस बीच, दिव्यांश ने उसे बार-बार ब्लैकमेल किया और संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। मना करने पर मारपीट भी करता था।

सुसाइड की कोशिश कर चुकी है पीड़ित छात्रा दिव्यांश ने पीड़िता के मोबाइल नंबर का क्लोन बनाकर अपने कई फोन पर रख लिया था। टिंडर, बंबल, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर फर्जी आईडी बनाई और उनका इस्तेमाल कर अन्य लड़कियों को फंसाने का काम करता था, खासकर जिस कॉलेज की छात्राओं से लव जिहाद किया गया था, उसी कॉलेज की लड़कियों को आरोपी टारगेट करता था।

इतना ही नहीं दिव्यांश की गर्लफ्रेंड ने पीड़िता को बताया कि उसके न्यूड वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। यह जानकर पीड़िता फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसके पिता ने उसे बचा लिया।

क्लब 90 के रूम में ले जाकर रेप किया जिस क्लब 90 में हिंदू छात्राओं से फरहान और उसके साथी रेप करते थे, इसी में दिव्यांश जबरन पीड़िता को ले गया। यहां उसने शारिक मछली और मोहित बघेल से परिचय करवाया। दिव्यांश ने बताया कि वे शारिक के लिए काम करते हैं और न्यूड वीडियो शारिक को ही देते हैं। उसने यह भी दावा किया कि शारिक के रसूख के कारण ही पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।

पिछले साल पिता के साथ थाने पहुंची थी पीड़िता 11 सितंबर 2024 को पीड़िता अपने पिता के साथ पिपलानी थाने में शिकायत करने गई थी। जहां पुलिस ने शिकायत आवेदन तो लिया लेकिन आगे कार्रवाई नहीं की। तब वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत पहुंची और जांच एपमी नगर थाने की महिला सब इंस्पेक्टर को सौंप दी गई।

महिला संबंधी अपराध, इसलिए जांच ट्रांसफर की पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव के मुताबिक आनंद नगर चौकी में केस की शिकायत की गई थी, क्योंकि महिला संबंधी अपराध था इसलिए केस एमपी नगर थाने में ट्रांसफर किया है, महिला एसआई मामले की जांच कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.