घर में खाना बना रही थी युवती, बगल में बैठा था तेंदुआ, फिर जो हुआ सोच नहीं सकते

Updated on 09-11-2024 12:25 PM
उमरिया: जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इन दिनों दहशत में जी रहा है। यहां के बफर जोन में तेंदुए के बढ़ते आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खेतों में काम करना तो दूर, अब घर से निकलना भी खतरे से खाली नहीं रहा। ताजा घटना में एक खूंखार तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

मानपुर बफर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। पहली घटना में हिरौली गांव में फूल चंद सिंह नामक एक किसान अपने खेत में काम कर रहे थे। उन पर अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो तेंदुआ वहां से भाग गया। गंभीर रूप से घायल फूल चंद को तुरंत मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

शौच करते हुए युवक को किया घायल


इसके बाद तेंदुआ पास के ही कुदरी गांव में घुस गया। यहां सुबह शौच के लिए निकले लवकेश बैगा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में लवकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर में घुसकर युवती पर हमला


तेंदुए का आतंक यहीं ख़त्म नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद उसी गांव में मोनिका सिंह नामक युवती अपने घर में खाना बना रही थी, तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। घर में घुसे तेंदुए को देखकर मोनिका के होश उड़ गए। वह चिल्लाई तो आस-पास के लोग दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ उसे घायल कर चुका था।

एक की हालात गंभीर


घायल लवकेश और मोनिका को भी तुरंत मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लवकेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण वन विभाग द्वारा उन्हें निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया।

घायलों को वित्तीय सहायता


मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि तीनों घायलों को फिलहाल एक-एक हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। बाकी रकम नियमानुसार बिल जमा करने पर दी जाएगी।

परिजनों का कहना


मोनिका सिंह के परिजन उदय भान सिंह ने बताया कि वह खाना बना रही थी, तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.