महाकाल सवारी के दर्शन करने पहुंची लड़की को चोटी पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल

Updated on 18-08-2023 12:20 PM

उज्जैन। श्रावण सोमवार पर महाकाल की सवारी के दौरान एक लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की और कुछ लोग महाकाल की सवारी के पास दर्शन करने पहुंचते हैं। इस दौरान सवारी के साथ चल रहा एक व्यक्ति सबकों धकेलकर पीछे हटाने लगता है और लड़की की चोटी पकड़कर खींच देता है।

चोटी खींचने वाले ने वीडियो जारी कर माफी मांगी

महाकाल की सवारी में भक्तों से बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है, कुछ दिनों पहले भी पुलिस और पुजारियों द्वारा भक्तों से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। उधर लड़की की चोटी पकड़कर खींचने वाले मुकेश मकवाना ने वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि वो मेरी बेटी, पोती जैसी है। मैं सभी से माफी मांगता हूं।

पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ दिया

महाकाल की सवारी के दौरान लड़की के बदसलूकी करने वाले मुकेश मकवाना को पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ दिया। मुकेश की टेलरिंग की दुकान है। मुकेश का कहना था कि उनका उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था, जो हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं।

महाकाल की सवारी में भक्तों के साथ पहले हुई अभद्रता को लेकर भी सवारी के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड और पुजारियों सहित अन्य कर्मचारियों को हिदायत दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर इसी तरह की घटना सामने आई। इसके पहले सवारी के साथ चलने वाले पुजारियों का कहना था कि भक्त महाकाल को छूने की कोशिश में पालकी को हिला देते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.