महिला समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं का देश-विदेश में विक्रय कराया जायेगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 16-09-2021 05:50 PM

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का देश-विदेश में विक्रय कराया जाएगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार अनेक योजनाएँ संचालित कर सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यशाला में शामिल दीदियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अलीराजपुर जिले के जोबट में महिला सशक्तिकरण कार्यशाला और विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

- 135 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 70 करोड़ 30 लाख रूपये के 135 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 29 करोड़ 60 लाख रूपये के 83 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं 40 करोड़ 69 लाख रूपये के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जोबट में नीट और जेईई परीक्षा के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी, जिससे स्थानीय बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकें। इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

- महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में महिलाओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने सुश्री गनबाई मौर्य, सुश्री ममताबाई, सुश्री रेलम बघेल, सुश्री शारदा चौहान से संवाद कर जाना कि उन्होंने किस प्रकार आजीविका मिशन के माध्यम से अपने एवं अपने समूह के विकास की गाथा लिखी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन सफल उद्यमी महिलाओं को विश्वास दिलाया कि बायरा ब्राण्ड के उत्पाद को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने बायरा ब्राण्ड बुक का विमोचन भी किया  और इसकी हिन्दी प्रतियाँ भी बनाने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय स्तर पर अन्य महिलाएँ भी इसे पढ़कर अपने विकास की गाथा लिख सकें। उन्होंने उपस्थित अपर महिला समूहों से भी आव्हान किया कि वे भी आजीविका मिशन से जुड़कर अपना एवं क्षेत्र काविकास करें।

गाँव-गाँव में सड़क-बिजली-पानी की व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी सरकार विकास के कार्यों में विश्वास करती है। इसलिये गाँव-गाँव सड़कों का जाल बिछाकर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अब ग्रामों में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को पक्की छत उपलब्ध करा रही है। इस योजना में छूटे पात्र व्यक्तियों को भी सर्वे कर आवास प्लस की सूची में सम्मिलित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राशन की पात्रता पर्ची से वंचित है, उन्हें भी पात्रता पर्ची बनाकर दी जायेगी, जिससे उन्हें पात्रतानुसार राशन दुकान से 1 रूपये किलो गेहूँ, चावल, नमक मिल सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों के राशन में जो गड़बड़ी करेगा, उसे छोड़ा नहीं जायेगा जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि पूरी पारदर्शिता से गरीबों को उचित मूल्य की दुकान से राशन मिले।

- सभी लगवायें वैक्सीन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है। फिर भी सावधानी रखना अत्यन्त जरूरी है। इसके लिये सभी लोगो को वैक्सीनेशन करवाना जरूरी है। प्रधानमंत्री जी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर को प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जायेगा। इस दिन ऐसे लोग, जिन्होंने अभी तक वैक्सीनेशन का एक भी डोज नहीं लगवाया है, वे वैक्सीनेशन केन्द्रों पर पहुँचकर वैक्सीन अवश्य लगवायें। मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों से आव्हान किया कि वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान लोगों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण केन्द्रों तक भेजें, जिससे सम्पूर्ण प्रदेश के शत-प्रतिशत लोगो का वैक्सीनेशन हो सके।

- स्वच्छता एवं डेंगू जागरूकता रथ को किया रवाना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जोबट में डेंगू उन्मूलन अभियान के तहत स्वच्छता रथ एवं डेंगू जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौध-रोपण कर बायरा ब्रॉण्ड प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव, सासंद गुमान सिंह डामोर विधायक, जन-प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह की महिलाएँ एवं नागरिक उपस्थित थे।

- मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगातें

    जोबट अस्पताल को सिविल अस्पताल में परिवर्तित कर 100 बिस्तरीय बनाया जायेगा।

    जोबट में 5 करोड़ रूपये की लागत से स्टेडियम बनाया जायेगा। इसमें तीरंदाजी प्रशिक्षण की विषेष व्यवस्था होगी। 

    विधानसभा क्षेत्र जोबट में 3-3 करोड़ रूपये की लागत से 8 छात्रावास खोले जायेंगे।

    ग्राम उमरी में 28 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की स्थापना की जायेगी।

    जोबट में अगले शिक्षा-सत्र से पीजी महाविद्यालय प्रारंभ करवाया जायेगा, जिसमें साइंस के साथ अन्य विषय की भी पढ़ाई होगी।

    जोबट  नगर में नाला निर्माण हेतु 2 करोड़ रूपये की राशि दी जायेगी, 4 बैराज भी बनवाये जायेंगे।

    क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल बनवाकर उसमें गणित, साइंस, अंग्रेजी के अच्छे शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियो को और बेहतर शिक्षा मिल सके।

    जोबट की राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी सुश्री याना राठौर को 2 लाख रूपये की राशि दी जायेगी।

    रोजगार मेले लगाकर लोगों को प्रायवेट सेक्टर में भी रोजगार दिलाया जायेगा।

    एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रारंभ की जा रही है, साथ ही बैकलॉग के पद भी भरे जायेंगे।

    नर्मदा नदी से जिन क्षेत्रो में अभी पानी नहीं पहुँच पा  रहा है, वहाँ पर कपिल-धारा कूप का निर्माण करवाकर किसानों को लाभान्वित किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.