एनीमिया जागरूकता जन-आंदोलन" में सरकार भी सहयोग के लिए तत्पर :डॉ मोहन यादव

Updated on 21-03-2026 07:50 PM
भोपाल : एनीमिया के विरुद्ध चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब एक सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है। इस अभिनव पहल का नेतृत्व प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी कर रहे हैं, जिनके प्रयासों से यह अभियान अब तक 20 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। भोपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष "एनीमिया जागरूकता अभियान" की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा एनीमिया जागरूकता पर आधारित पुस्तक की पहली प्रति भी डॉ एके द्विवेदी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  को भेंट की । डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एनीमिया एवं सिकल सेल से संबंधित बीमारी के रोकथाम और उपचार के प्रयासों को भी व्यापक रूप से प्रचारित एवं प्रकाशित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय प्रयास बताया। उन्होंने डॉक्टर द्विवेदी से इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहने के अनुरोध के साथ आश्वस्त किया कि इसके लिए सरकार भी सहयोग के लिए तत्पर है। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष के एनीमिया जागरूकता अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने की थी । इसके अंतर्गत विशेष रूप से तैयार “एनीमिया जागरूकता रथ” के माध्यम से  विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों एवं कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान देते हुए पोषण, स्वास्थ्य जांच और सरल जीवनशैली उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत “गुड़ और चना खाएं, हीमोग्लोबिन (रक्त) बढ़ाएं” जैसे अत्यंत सरल स्लोगन के जरिए लोगों को पारंपरिक एवं सुलभ पोषण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । विशेषज्ञों के अनुसार एनीमिया केवल रक्त की कमी नहीं, बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य समस्या है, जो शरीर की ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मानसिक विकास और मातृ स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। डॉ. द्विवेदी का यह अभियान अब एक ऐसे मॉडल के रूप में उभर रहा है, जिसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है। जनभागीदारी, पोषण, जागरूकता और सरल चिकित्सा संदेशों के माध्यम से यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रही है। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि उनका लक्ष्य “एनीमिया मुक्त समाज” का निर्माण करना है। इसके लिए वे निरंतर समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का उदाहरण है, बल्कि समाज और सरकार के सहयोग से एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी जगाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.