प्रदेश को विकास के मानकों में शीर्ष में ले जाने के लिए सरकार है संकल्पित: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 18-07-2024 12:21 PM

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास के मानकों में शीर्ष पर ले जाने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की मध्यप्रदेश सरकार जनहितकारी योजनाओं का तेज़ी से क्रियान्वयन कर हर व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है। सरकार मिशन मोड पर कार्य कर रही है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल में निजी न्यूज़ चैनल के “विजनरीज़ ऑफ़ मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में शामिल होकर संवाद कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश में विकास के विजन और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त करने के लिए वृहद् मंथन कर सेवाओं के गैप को चिह्नांकित किया गया है। प्रदेश के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय का रोडमैप तैयार किया गया है। मैन पॉवर, अधोसंरचनात्मक विकास, उपकरणों की उपलब्धता के लिए कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र के महत्व को समझते हुए सरकार द्वारा बजट में 34 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। वर्ष 2003 में मौजूद 5 मेडिकल कॉलेज से आज हम 14 मेडिकल कॉलेज तक पहुँच गये हैं। वर्तमान वर्ष में 3 एवं आगामी 2 वर्षों में 8 और मेडिकल कॉलेज के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के 12 ज़िलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों का संचालन प्रक्रियाधीन है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए हर उपलब्ध संभावना पर कार्य किया जा रहा है ताकि हर नागरिक को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय सुनिश्चित किया जा सके।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है ताकि आगामी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर की जा रही सहभागिता इसी दिशा में किया गया एक सशक्त प्रयास है। मध्यप्रदेश में कृषि विकास के साथ-साथ पर्यटन एवं औद्योगिक विकास पर कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचनात्मक विकास के साथ नीतिगत प्रयास किए जा रहें हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.