सरकार ने 1110 करोड़ में बेच दी 101 प्रॉपर्टी:MP के बाहर सरकार की कितनी प्रॉपर्टी, लोक परिसंपत्ति विभाग को पता नहीं

Updated on 21-12-2024 12:25 PM

मध्य प्रदेश सरकार पर वर्तमान में करीब पौने चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। सरकार का तर्क है कि यह कर्ज सीमा के अंदर लिया गया है। वहीं, विपक्ष का आरोप है कि सरकार प्रचार-प्रसार और अपनी सुविधाओं के लिए प्रदेश को कर्ज के गर्त में धकेल रही है। प्रति व्यक्ति 55 हजार रुपये का कर्ज प्रदेश के हर नागरिक पर है।

एक तरफ जहां सरकार लगातार कर्ज ले रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी संपत्तियां भी बेची जा रही हैं।

पिछले पांच सालों में 101 संपत्तियां बेची गईं

विधानसभा में जौरा विधायक पंकज उपाध्याय के सवाल के जवाब में बताया गया है कि पिछले पांच सालों में प्रदेश की 101 संपत्तियां 1,110 करोड़ रुपये में बेची गई हैं।

विधायक ने यह भी पूछा कि मध्य प्रदेश के बाहर कहां कितनी सरकारी संपत्ति है। इसके जवाब में बताया गया कि लोक परिसंपत्ति विभाग के रिकॉर्ड पोर्टल पर प्रदेश के बाहर की संपत्तियों का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।

देश के हर बड़े शहर में मध्य प्रदेश की संपत्तियां, सरकार छिपा रही जानकारी

जौरा के कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा, "मैंने विधानसभा में प्रश्न लगाया था। उसके जवाब को देखकर एक बार फिर साबित हुआ है कि एमपी अजब है-गजब है। लोक परिसंपत्ति विभाग से पूछा था कि प्रदेश और प्रदेश के बाहर सरकार की कितनी संपत्ति है और सरकार ने कितनी संपत्ति बेची। उसका उत्तर आया और लोक परिसंपत्ति विभाग ने बताया कि हम प्रदेश के बाहर की सरकार की संपत्ति का रिकॉर्ड नहीं रखते। हम नहीं बता सकते कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, काशी और देश के अलग-अलग राज्यों में कहां कितनी संपत्ति है।"

वल्लभ भवन की आग में तो नहीं जलाया संपत्तियों का रिकॉर्ड

विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा, "ये संपत्तियां या तो खुर्द-बुर्द कर बेच दी गई हैं या फिर वल्लभ भवन में जो आग लगती है, उसमें इन संपत्तियों का रिकॉर्ड जला दिया गया। हर बड़े शहर में मध्य प्रदेश सरकार की संपत्ति है। ये रिकॉर्ड छिपा रहे हैं। मात्र 1,100 करोड़ रुपए में इन्होंने 101 संपत्तियां बेच दी हैं। सरकार रोज 20-25 हजार करोड़ का लोन ले रही है। दूसरी तरफ हजार करोड़ रुपए के लिए 101 प्रॉपर्टीज बेच दीं। ये बहुत बड़ा धोखा है। सौ करोड़ की संपत्ति को दो करोड़ में बेचने का षड्यंत्र है। बेची गई संपत्तियां ऐसी हैं जो औने-पौने दामों पर अपने चहेतों को बेच दी गईं। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इस खेल को जनता के सामने लेकर आएगी।"

अब जानिए, किस जिले की कितनी सरकारी प्रॉपर्टी बेची गई

मुरैना जिले के पोरसा में रोडवेज बस स्टैंड की जमीन को चार साल पहले 16 करोड़ 11 लाख रुपए में बेचा गया था। इस जमीन पर नगर पालिका ने सुलभ कॉम्प्लेक्स, पाइप लाइन, फायर वाहन स्टेशन और बाउंड्रीवॉल बनाई थी।

इस जमीन के अलावा मुरैना बस डिपो की जमीन 67.35 करोड़ रुपए में बेची गई। तिलहन संघ प्रसंस्करण संयंत्र जरेरुआ की जमीन 2.49 करोड़ रुपए में बेची गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.