MP में कंटेंट क्रिएटर्स को Award's देगी सरकार, बस करना होगा ये आसान काम

Updated on 13-01-2025 01:51 PM
भोपाल। कंटेंट क्रिएटर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वे प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। जनसंपर्क विभाग श्रेष्ठ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देगा।यह घोषणा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में युवा संवाद को संबोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण और विकास की प्रक्रिया में सहभागी होने का अवसर मिलता है।

अंचलों में प्रचलित बोलियों के जरिए जागरूकता

इस काम को वे दायित्व मानकर करेंगे तो योजनाओं को जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का काम आसान हो जाएगा। सरकार ऐसे युवाओं को हर संभव सहयोग देगी।

इस दौरान प्रदेश के विभिन्न अंचलों में प्रचलित बोलियां बुंदेली, मालवी, भीली ,निमाड़ी और बघेली में अपने द्वारा तैयार कंटेंट युवाओं ने गोमाता संरक्षण, विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत, शिप्रा शुद्धिकरण आदि पर आधारित अनेक लोकगीत और अन्य रचनाएं प्रस्तुत की गई। प्रारंभ में जनसंपर्क आयुक्त डा. सुदाम खाड़े ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

‘जंगल सत्याग्रह’ फिल्म का शो आज दिखाएंगे दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बैतूल अंचल के आदिवासी नायकों द्वारा अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जल, जंगल और जमीन के लिए किए गए संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘जंगल सत्याग्रह’ फिल्म भोपाल में लोगों को दिखाएंगे।

फिल्म का प्रदर्शन विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में 13 जनवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे रखा गया है। इसमें विधानसभा के गेट संख्या- पांच से बिना किसी पास के सीधे प्रवेश हो सकेगा। कांग्रेस और भाजपा सहित सभी दलों के नेताओं को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है।

दिग्विजय ने कहा कि यह फिल्म बताती है कि प्रदेश के आदिवासी नायकों ने 1930 में अंग्रेजी शासन के अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद कर अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दे दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय के लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भी मुलाकात कर फिल्म देखने का आग्रह किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.