इंदौर में एनीमिया व अंगदान जागरूकता के लिए हुआ ‘द ग्रैंड वॉकाथॉन 2025’

Updated on 15-12-2025 01:36 PM

इंदौरएनीमिया और अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिताशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘द ग्रैंड वॉकाथॉन 2025’ रविवार सुबह इंदौर में एक ऐतिहासिक जनआंदोलन के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे नेहरू स्टेडियम से आरंभ होकर पलासिया चौराहा होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुए इस वॉकाथॉन में शहर के लगभग 7,000 नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य, संवेदनशीलता और मानवता के समर्थन में एकजुट कदम बढ़ाए।

वॉकाथॉन का शुभारंभ सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, इंदौर संभागायुक्त सुदाम खांडे तथा इंदौर सांसद शंकर लालवानी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित अंगदान शिविर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया, जिसका प्रमाण पत्र सांसद शंकर लालवानी द्वारा मिताशा फाउंडेशन को प्रदान किया गया।

इस व्यापक जनआंदोलन में डॉक्टरों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, सुरक्षा बलों तथा विशेष आमंत्रित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके 9 पदक विजेता खिलाड़ियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष प्रेरणा और गौरव प्रदान किया। शहर के 108 से अधिक सामाजिक एवं सेवा संगठनों ने सक्रिय सहभागिता कर इस अभियान को व्यापक समर्थन दिया।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत और प्रगतिशील भारत की नींव है। उन्होंने कहा कि अंगदान किसी को नया जीवन दे सकता है, वहीं एनीमिया पर जागरूकता हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य की रक्षा करती है। उन्होंने मिताशा फाउंडेशन की इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रेरणादायी बताते हुए इंदौरवासियों की सराहना की।

मिताशा फाउंडेशन के संस्थापक आलोक सिंगी ने कहा, “जब कोई अभियान जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ता है, तभी स्थायी परिवर्तन संभव होता है।” उन्होंने बताया कि इस वॉकाथॉन के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों ने अंगदान का संकल्प लिया और एनीमिया जैसी गंभीर लेकिन अक्सर अनदेखी समस्या पर समाज का ध्यान केंद्रित हुआ।

उन्होंने कहा कि अंगदान जीवन का सबसे बड़ा उपहार है और एनीमिया पर नियंत्रण एक स्वस्थ समाज की अनिवार्य आवश्यकता है।

‘द ग्रैंड वॉकाथॉन 2025’ इंदौर की एकता, संवेदनशीलता और जन-जागरूकता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है और इसने देशभर के लिए एक प्रेरणादायी संदेश दिया है।

कार्यक्रम के दौरान 1,000 से अधिक नागरिकों का निःशुल्क रक्त परीक्षण एवं समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अंगदान पंजीकरण केंद्र, एनीमिया जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सेवाएं, फिटनेस एंबेसडर्स के संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा प्रतिभागियों के लिए वेलनेस किट की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर अंगदान कर जीवनदान देने वाले दिवंगत दाताओं के परिजनों का भावपूर्ण सम्मान (फेलिसिटेशन) किया गया, जिन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कृतज्ञता व्यक्त की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.