दुल्हन के घर के आगे गाने नहीं बजाए, तो दूल्हे ने डीजे वाले को मारी कटार

Updated on 14-11-2024 12:03 PM

इंदौर । सड़क पर गड्ढा आने के कारण दुल्हन के घर के आगे जाकर गाने न बजाना डीजे वाले को भारी पड़ गया। गुस्साए दूल्हे के साथियों ने डीजे वाले की पिटाई कर दी। दूल्हा घोड़ी से उतरा और डीजे वाले को कटार मार कर घायल कर दिया।


मौके पर पुलिसवाले पहुंचे और डीजे वाले का मेडिकल करवा कर दूल्हे व उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस तो गिरफ्तारी के लिए भी पहुंच गई थी। हालांकि मनुहार के बाद पुलिसवालों ने छोड़ दिया। डीसीपी जोन-3 डा. हंसराजसिंह के मुताबिक घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदबाग कॉलोनी की है। देवउठनी ग्यारस पर कुशवाह नगर निवासी राहुल की शादी थी।


दूल्हे के दोस्त और भाई हाथापाई करने लगे


मंगलवार को कुशवाह नगर से नंदबाग बरात जा रही थी। नाचने के लिए एसके डीजे वाले अभिषेक मौर्य (जगन्नाथनगर) को बुलाया गया था। बरात धूमधाम से दुल्हन के घर के पास पहुंच गई, लेकिन अचानक नर्मदा पाइप लाइन का गड्ढा आ गया। अभिषेक ने गाड़ी ले जाने में असमर्थता जताई, मगर दूल्हे के साथी अड़ गए कि गाने तो दुल्हन के घर के आगे बजाने पड़ेंगे।

दूल्हे के दोस्त और भाई हाथापाई पर उतर आए। गुस्से में दूल्हा राहुल घोड़ी से उतरा और अभिषेक के सिर में कटार मार दी। शादी में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसवाले आ गए। रात में ही हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिसवाले पहुंचे और कहा कि फेरे बाद में लेना पहले गिरफ्तारी होगी। स्वजन ने मान-मनुहार कर पुलिसवालों को मनाया और तय हुआ कि शादी के बाद उसे थाने लेकर आएंगे।


शराब के रुपये न देने पर बदमाशों 
ने कारों में की तोड़फोड़


विजय नगर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली करने वाले बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने अड़ीबाजी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। फरियादी पुरुषोत्तमसिंह तोमर निवासी शीतल नगर के मुताबिक आरोपित शुभम, मोंटी उर्फ पीयुष और बंटी शराब के लिए रुपये मांग रहे थे। रुपये देने से मना करने पर हाथापाई करने लगे। आरोपितों ने पत्थरों से पुरुषोत्तम,अंकित और राहुल की कार के कांच फोड़ डाले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.