दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में बनी गुना की हवाई पट्टी वन भूमि में निकली

Updated on 18-08-2023 12:08 PM

भोपाल। तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में बनी गुना हवाई पट्टी की भूमि वन क्षेत्र में पाई गई है। 25 साल बाद इसका पर्दाफाश हुआ है। वन भूमि की जानकारी लगने के बाद अब वन विभाग ने विमानन विभाग को पत्र लिखा है। दरअसल, वन भूमि पर केंद्र सरकार की अनुमति के बिना निर्माण नहीं किया जा सकता है। नियमानुसार, वन संरक्षण अधिनियम के तहत इसके लिए आवेदन कर केंद्र सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसे में 25 साल पहले की गई गलती को अब सुधारने के प्रयास किए जा रहे है।

इसके लिए केंद्र सरकार से भी पत्र व्यवहार किया जाएगा। यह हवाई पट्टी गुना जिले में अशोकनगर मार्ग पर कैंट एरिया में बनी हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर गुना वनमंडल के डीएफओ ने पत्राचार शुरू कर दिया है। विमानन विभाग द्वारा वर्तमान में गुना की हवाई पट्टी विमान प्रशिक्षण के लिए किराए पर दी हुई है।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने चार माह पहले विधानसभा में दो मार्च 2023 को प्रश्न पूछा था कि प्रदेश के कितने वन मंडलों में हेलीपैड एवं रनवे हैं, लेकिन उस समय वन विभाग ने इसके लिखित उत्तर में कहा था कि जानकारी एकत्रित की जा रही है। इससे यह सवाल अपूर्ण प्रश्नों की सूची में चला गया।

अब इस प्रश्न का लिखित उत्तर वन विभाग ने विधानसभा सचिवालय को भेज दिया है। जवाब में बताया गया है कि झाबुआ वनमंडल में एक तथा कूनो वन्यप्राणी वनमंडल में पांच हेलीपैड बने हैं, जबकि गुना वनमंडल में रनवे यानी हवाई पट्टी है। उधर पचमढ़ी में हवाई पट्टी का विस्तार किया जा रहा है, यहां भी कुछ निर्माण कार्य वन भूमि में कराने की शिकायत की जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.