250 साल पुराना है महेश्वरी साड़ी का इतिहास, चंदेरी साड़ी में होते हैं तीन तरह के फैब्रिक्स

Updated on 19-09-2024 10:37 AM

 इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर के मृगनयनी एम्पोरियम से महेश्वरी और चंदेरी साड़‍ियां खरीदी और यूपीआई के जरिए इसका पेमेंट किया। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में महेश्वरी साड़ियों का इतिहास लगभग 250 वर्ष पुराना है। होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई होलकर ने महेश्वर में सन् 1767 में कुटीर उद्योग स्थापित करवाया था।


गुजरात, हैदराबाद और भारत के अन्य शहरों से बुनकर परिवारों को उन्होंने यहां लाकर बसाया, उन्हें घर, व्यापार की सुविधाएं दी। यहां पहले केवल सूती साड़ियां ही बनाई जाती थीं, लेकिन बाद उच्च गुणवत्ता वाली रेशमी तथा सोने-चांदी के तारों से बनी साड़ियां भी बनाई जाने लगीं।


महेश्वरी साड़ियों की खासियत यह है कि इसमें किले की नक्काशी को उकेरा जाता है। महेश्वरी साड़ियों में लंबा सिंगल सिल्क का धागा जलने पर राख हो जाता है। बुनाई के दौरान शुद्ध कॉटन सिल्क व जरी का उपयोग होता है। साड़ी में एक इंच में 54, 56, 58 व 60 धागे आते हैं।


चंदेरी साड़ी में तीन तरह के फैब्रिक्स


मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में चंदेरी फैब्रिक का इतिहास वैदिक युग में मिलता है। वर्तमान समय में चंदेरी में तीन तरह के फैब्रिक्स तैयार किए जा रहे हैं। इनमें प्योर सिल्क, चंदेरी काटन और सिल्क काटन शामिल है।


वैसे तो बारीक जरी की किनारी चंदेरी साड़ियों की खास पहचान है, जो सूरत से मंगाई जाती है। इसकी जरी में चांदी से बने धागों में सोने का पानी चढ़ा होता है। इसकी प्रमाणिकता बुनाई से पहले धागे को रंगने से है। हाथ से फूल पहले बनाए जाते हैं। चंदेरी साड़ी के नलफर्मा, डंडीदार, चटाई, जंगला और मेहंदी वाले हाथ जैसे पैटर्न्स काफी प्रसिद्ध हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.