देश का इतिहास राष्ट्रभक्तों की गाथाओं से भरा है: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 14-10-2021 05:09 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डाक विभाग द्वारा फिलैटली दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 अनसुने नायक-नायिकाओं पर जारी विशेष आवरण और विरूपण मुहर का अनावरण आज राज भवन में किया।


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारे देश का इतिहास ऐसे राष्ट्रभक्तों की गाथाओं से भरा है, जिन्होंने अपने तप और त्याग से देश को नई दिशा दी है। ऐसे नायक-नायिकाओं के सम्मान से समाज को प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है। भावी पीढ़ी को समाज, प्रदेश और देश की सेवा का संकल्प और प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने डाक विभाग द्वारा प्रदेश के अनसुने नायकों-नायिकाओं पर विशेष आवरण जारी करने के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदेश के राष्ट्र भक्तों टंट्या भील, गणेश प्रसाद वर्णी, हरि विष्णु कामथ, रतन कुमार गुप्ता, सहोदरा बाई राय और राधादेवी आजाद पर डाक विभाग के विशेष आवरण का अनावरण किया।


चीफ पोस्ट मास्टर जनरल जितेन्द्र गुप्ता ने आजादी के अमृत महोत्सव और विशेष आवरण के संबंध में बताया कि विशेष अवसर, व्यक्ति और घटना को अविस्मरणीय बनाने के लिए डाक विभाग द्वारा डाक टिकट जारी किया जाता है।

विशेष परिस्थितियों में टिकट जारी नहीं होने की स्थिति में विशेष आवरण जारी किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की आजादी में योगदान देने वाले राष्ट्र भक्तों के योगदान का स्मरण कराने के लिए विशेष आवरण को जारी किया गया है।


निदेशक मुख्यालय एस. शिवराम ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन अक्टूबर में किया जाता है। सप्ताह के दौरान विभाग के उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाता है। इस वर्ष 11 से 17 अक्टूबर के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव विभाग द्वारा मनाया जा रहा है।

इसके तहत प्रदेश के अनसुने नायकों-नायिकाओं की स्मृति में विशेष आवरण जारी किया गया है। सहायक निदेशक व्यवसाय चन्द्रेश जैन ने आभार प्रदर्शन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.