चार पीढ़ियां जहां रही उस घर को दबंगों ने छीना, जबलपुर में महिला के मकान पर चलाई JCB, ऐसे वापस मिला बसेरा

Updated on 30-09-2024 11:55 AM
जबलपुर: एमपी के जबलपुर में दंबगों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। ताजा मामला एक आदिवासी महिला का घर तोड़कर कब्जा करने का सामने आया है। पीड़ित महिला साधना गोंड का आरोप है कि जबर सिंह चौपड़ा नाम के व्यक्ति ने उनके घर के फर्जी कागजात बनाकर कब्जा कर लिया।

यही नहीं पीड़ित का परिवार पिछली चार पीढ़ियों से उस घर में रह रहा था। जबलपुर में एक आदिवासी महिला के साथ हुई ज्यादती से पूरा इलाका गुस्से में है। आरोपी ने महिला को परेशान करते हुए उनके घर का सामान भी बाहर फेंक दिया गया है।

धोखे से घर पर किया कब्जा


साधना गोंड नामक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जबर सिंह चौपड़ा ने उनके करोड़ों के घर पर कब्जा कर लिया। जबर सिंह ने धोखे से उनके घर के फर्जी कागजात बनवा लिए थे।

घर का सारा सामान सड़क पर फेंका


फिर एक दिन अचानक जबर सिंह अपने आदमियों के साथ आया और उनके घर को तोड़कर कब्जा कर लिया। साधना ने बताया कि उनका सारा सामान सड़क पर फेंक दिया गया।

ऐसे हटाया गया दबंगों का कब्जा


मामले की जानकारी मिलने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी विरोध जताया। पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से साधना का घर दबंगों से मुक्त कराया।


गोंगपा पार्टी ने खोला मोर्चा


इस मामले पर गोंगपा पार्टी के नेता राधेश्याम काकोड़िया ने बताया कि जबर सिंह चौपड़ा ने साधना गुप्ता के नाम से घर खरीदा था। साधना गोंड को इसकी भनक तक नहीं लगी। राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मदन महल थाने, पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से की है।


आंदोलन की चेतावनी


राधेश्याम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर साधना गोंड को जल्द न्याय नहीं मिला तो गोंडवाना पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.