पति ने स्कूटी पर नहीं घुमाया, पत्नी ने 2 साल तक ऐसे तड़पाया कि कोर्ट पहुंचा मामला, चर्चा में अदालत का आदेश

Updated on 15-09-2024 11:19 AM
मंदसौर: एमपी के मंदसौर जिले में नेशनल लोक अदालत आयोजित हुई। जिसमें से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपने पति से नाराज़ होकर दो साल से अपने मायके में रह रही थी क्योंकि उसका पति उसे स्कूटी पर नहीं घुमाता था। कोर्ट ने पति को आदेश दिया कि वह अपनी पत्नी को स्कूटी पर घुमाए। पति ने ऐसा ही किया और अब दोनों साथ रहने को तैयार हो गए हैं।

नीमच निवासी मनोज ने अपनी पत्नी श्वेता (बदला हुआ नाम) से तलाक लेने के लिए अर्जी दी थी। श्वेता मंदसौर की रहने वाली है। अप्रैल 2021 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद श्वेता ने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और श्वेता अपने मायके चली गई। मनोज ने श्वेता को वापस लाने की कोशिश की लेकिन उसके घरवालों ने उसे वापस भेज दिया। इसके बाद मनोज ने तलाक की अर्जी लगाई।

काउंसलिंग में हुआ कारण का खुलासा


कोर्ट ने दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाई। पता चला कि दोनों एक ही कपड़े की दुकान में काम करते थे। उन्होंने अपनी जमा पूंजी से एक बैंगनी रंग की स्कूटी खरीदी थी। मनोज अकेले ही स्कूटी से काम पर जाता था। श्वेता को पैदल या ऑटो से जाना पड़ता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। आखिरकार श्वेता नाराज होकर अपने मायके चली गई।

ऐसे साथ रहने के लिए हुए तैयार


काउंसलिंग के बाद कोर्ट ने मनोज से पूछा कि स्कूटी किसके पसंद की थी? मनोज ने श्वेता की तरफ इशारा किया। इसके बाद कोर्ट ने मनोज को श्वेता को स्कूटी पर बिठाकर घुमाने को कहा। साथ ही स्कूटी का रजिस्ट्रेशन भी श्वेता के नाम पर करवाने को कहा। इससे श्वेता खुश हो गई और दोनों साथ रहने को तैयार हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.