संगठन में भी बढ़ा सिंधिया-नरोत्तम का महत्व

Updated on 08-10-2021 05:28 PM

भोपाल भाजपा ने गुरुवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। मध्य प्रदेश से नए चेहरों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को शामिल किया गया है। सिंधिया लगभग डेढ़ साल पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। 80 सदस्यीय कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. वीरेंद्र खटीक को भी सदस्य बनाया गया है।


पहला अवसर है जबकि राष्ट्रीय कार्यसमिति में मप्र का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य बनाए गए हैं। कार्यसमिति में भी सामाजिक और भौगोलिक संतुलन बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया है।


तोमर पहले रह चुके हैं सदस्य
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहले भी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यकाल में तोमर राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव होने के नाते कैलाश विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भी कार्यसमिति में शामिल किए गए हैं। सांसद संध्या राय और फग्गन सिंह कुलस्ते को विशेष आमंत्रित बनाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भगवत शरण माथुर, इसके अतिरिक्त सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया को स्थाई आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी होने के नाते मप्र के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन भी पदेन सदस्य बनाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के नाते पदेन सदस्यों की सूची में उमा भारती का नाम शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.