
महू : इन्फैंट्री स्कूल, महू में 10 वाँ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया । इन्फैंट्री स्कूल के सभी रैंकों और उनके परिवारों के लिए आसन और प्राणायाम सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मन और शरीर के बीच सांमजस्य के महत्व पर ज़ोर दिया गया । योग का लाभ लेने के लिए परिवारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । एक सैनिक को हर समय शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना होता है और योग इस दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है । योग सत्र का संचालन योग गुरु डॉक्टर आनंद चौरसिया ने किया । वह पिछले सोलह वर्षो से सशस्त्र बलों से जुड़े हुये है । बाद में उन्हे मेजर जनरल अजय कुमार, विशिष्ट सेवा मेडल, उप समादेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक, इन्फैंट्री स्कूल, महू, के द्वारा सम्मानित किया गया ।