सड़क पर बिखरे थे घायल, चीख पुकार सुन दहल उठे लोग... दमोह में तेरहवीं में जा रहा ट्रैक्टर पलटा, 33 घायल, 8 महिलाएं गंभीर

Updated on 26-10-2024 11:37 AM
दमोह: जिले के सादपुर गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रैक्टर पलटने से 33 लोग घायल हो गए, जिनमें 8 महिलाओं की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ जब 37 लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर


यह घटना दमोह के मड़ियादो थाना क्षेत्र के सादपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार सभी लोग पसागर के बड़ा के पास अबदापुर से मड़ियादो के पास मदनपुर गांव में एक तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सादपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में 27 महिलाएं, 4 पुरुष और 3 बच्चे घायल हो गए।

हादसे में सबसे ज्यादा महिलाएं घायल


ट्राली में सवार सभी लोग सागर जिले के बंडा थाने के अवधपुर से दमोह जिले के मदनपुरा गांव जा रहे थे। ये सभी लोग एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे के समय ट्राली में ज्यादातर महिलाएं ही सवार थीं। हादसे में सबसे ज्यादा महिलाएं ही घायल हुई हैं।

आला अधिकारी बनाए हैं पूरी घटना पर नजर


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बटियागढ़ के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। गंभीर रूप से घायल 11 महिलाओं को दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी 16 महिलाओं और चार पुरुषों का इलाज बटियागढ़ के अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद से ही जिले के आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.