एसडीओपी के रील बनाने के चक्कर में घायल की जान पर बन आई, अस्पताल ले जाने की जगह बनाने लगे वीडियो

Updated on 11-11-2024 11:57 AM

 ग्वालियर। ग्वालियर में पदस्थ एसडीओपी संतोष पटेल अक्सर अपनी रील्स और वीडियो की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरते हैं। लाखों की संख्या में इनके फालोअर भी हैं, लेकिन एक घटना की वीडियो बनाने के चक्कर में घायल की जान ही आफत में डाल दी।


एक कार चालक भैंस से टकराया और घायल हो गया। यहां पुलिस भी पहुंच गई, तभी एसडीओपी को पता लगा तो वह भी पहुंच गए। यहां तक तो सब ठीक था, घायल को आटो में बैठाया और पूरी वीडियो बनाई, फोटो खींचे, जबकि आटो से तेज रफ्तार में पुलिस की गाड़ियां दौड़ती हैं, फिर भी इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए यह वीडियो शूट किया। आटो एमपी07 आरए 7680 से घायल को भेजा।


अगर पुलिस उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाती तो और जल्दी पहुंच जाता। गनीमत रही उसे रास्ते में कुछ नहीं हुआ। अब इसमें यहां मौजूद रहे एसडीओपी संतोष पटेल और थाना प्रभारी पूरन शर्मा की गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह घटना बेहट कस्बे की है। आटो चालक का नाम मुरारी यादव है, घायल को किस अस्पताल ले जाया गया, उसका नाम क्या है, इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।


डेढ़ साल पहले जनकगंज में गोलीबारी करने के आरोपित गुंडे पुलिस ने धौलपुर से पकड़े


जनकगंज क्षेत्र में डेढ़ साल पहले गोलीबारी करने वाले गुंडों को पुलिस ने धौलपुर से पकड़ा है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए। अब पुलिस ने जब पकड़ा तो थाने में रोने लगे। दोनों पर पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


जनकगंज में डेढ़ साल पहले नीरज जाटव, गुड्डू ने अपने दोस्त रोहित सिकरवार के साथ मिलकर गोलीबारी की थी। इसके बाद रोहित तो पकड़ा गया था, लेकिन नीरज और गुड्डू फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन्हें भी पकड़ लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.