कोलार के वक्फ कब्रिस्तान पर गोशाला निर्माण का मामला गरमाया

Updated on 21-07-2025 12:53 PM

भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित अकबरपुर बंजारी वक्फ कब्रिस्तान की जमीन पर कथित रूप से गोशाला निर्माण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विवादित भूमि को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के सिलसिले में 21 जुलाई, सोमवार को दोपहर 12:30 बजे वक्फ ट्रिब्यूनल भोपाल में अहम सुनवाई है। इस दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद की भोपाल इकाई के पदाधिकारी ट्रिब्यूनल कार्यालय पर मौजूद रहेंगे, जहां वे मीडिया के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा करेंगे।

क्या है मामला? कोलार क्षेत्र के अकबरपुर बंजारी स्थित भूमि पर कथित रूप से कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव द्वारा गोशाला का भूमिपूजन कराया गया। केयरटेकर शेख मतीन ने आरोप लगाया है कि यह कब्रिस्तान कई वर्षों से वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है और इसकी देखरेख उनका परिवार कर रहा है।

शेख मतीन के अनुसार, 21 जून की शाम को बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान परिसर में पहुंचे और टेंट लगाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद 23 जून को कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में गोशाला का भूमिपूजन कराया।

हाईकोर्ट तक जाने की बात

भूमिपूजन के मौके पर मौजूद विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया और कहा कि गोशाला सेवा भाव से प्रेरित कार्य है, राजनीति से इसका कोई संबंध नहीं है। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने इस घटनाक्रम को मुस्लिम समाज की भावनाओं पर चोट बताया और चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

4 जुलाई को स्थानीय लोग हुए थे इकट्ठा 4 जुलाई को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और जमीअत उलमा कोलार रोड की टीम मौके पर पहुंचे थे और वहां हो रहे निर्माण कार्य का विरोध किया। मामला बढ़ता देख पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जांच पूरी होने तक किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है। जमीअत उलमा जिला भोपाल के अध्यक्ष हाफिज इस्माइल बेग के निर्देश पर तहसील कोलार के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हनीफ खान की अगुआई में जमीअत की टीम अकबरपुर कब्रिस्तान पहुंची।

उनका कहना था कि यहां वक्फ बोर्ड की जमीन पर बिना अनुमति के गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जमीअत की अपील पर स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में कब्रिस्तान पहुंचे और निर्माण का विरोध किया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी इस मामले में वक्फ बोर्ड कार्यालय में प्रदर्शन कर चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक कब्रें बनाईं, कफन ओढ़े लोग मुर्दा बनकर जमीन पर लेटे और सवाल पूछा- 'अगर कब्रिस्तान पर मॉल और गोशालाएं बनेंगी, तो हम अपने मरे हुओं को कहां दफनाएंगे?" प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के संरक्षक शमसुल हसन ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कभी 189 पंजीकृत कब्रिस्तान थे, लेकिन आज सिर्फ 22 बचे हैं।

कब्रिस्तान की जमीनों पर योजनाबद्ध तरीके से कब्जे हो रहे हैं। कोलार में तो कांग्रेस नेताओं ने वक्फ जमीन पर कब्जा कर भाजपा विधायक से भूमिपूजन भी करवा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कमेटी हाईकोर्ट का रुख करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.