विस में गूंजा हमीदिया अस्पताल में आग लगने का मुद्दा

Updated on 24-12-2021 11:04 PM

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के 5वें और अंतिम दिन की कार्यवाही के समय हमीदिया अस्पताल में आग का मुद्दा सदन में गूंजा। प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मामले में लीपापोती हो रही है।

दरअसल भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आगजनी का मुद्दा भी सदन में उठा। हमीदिया अस्पताल में आग लगने के कारण का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। कांग्रेस विधायक के सवाल पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने विधानसभा में लिखित जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सम्भवतः शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी थी।

वहीं विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जवाब में कहा कि घटना में चार बच्चों की मौत हुई जबकि गृह मंत्री कह रहे हैं कि 5 लोगों को मुआवजा दिया गया है। जिसके बाद कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि 14 बच्चों की मौत हुई थी। आंकड़े छुपाए जा रहे हैं।

मालूम हो कि यह आग कमला नेहरू बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक विभाग में लगी हुई थी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हुई थी। इसकी पुष्टि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने की थी। बच्चों की संख्या 40 बताई गई थी और आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.