उज्जैन से दिल्ली-मुंबई का सफर मात्र 10 घंटे में होगा पूरा, बनेगा मध्य प्रदेश का पहला एक्सेस कंट्रोल फोर लेन

Updated on 28-08-2024 12:08 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश का पहला एक्सेस कंट्रोल फोर लेन उज्जैन-जावरा हाईवे बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके बनने से सबसे अधिक लाभ सिंहस्थ आने-जाने वाले लोगों को होगा। उज्जैन-जावरा सड़क बनने से दिल्ली-मुंबई की यात्रा मात्र 10 घंटे में पूरी हो जाएगी, वहीं हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से उज्जैन की कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी।

औद्योगिक गतिविधियों में होगा इजाफा

दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पीथमपुर से जोड़ने के कारण इस सड़क से औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। 102 किलोमीटर लंबे एक्सेस कंट्रोल फोरलेन पर जगह-जगह अंडर पास (सब-वे) बनाए जाएंगे, यानी कहीं से भी कोई वाहन इस मार्ग पर नहीं आ सकेंगे। इससे दुर्घटना की आशंका कम हो जाएगी।

पांच हजार 17 करोड़ रुपये का प्रोजेक्‍ट

कुल पांच हजार 17 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही सर्वे कर भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़क का निर्माण इस तरह से किया जाएगा कि इसे भविष्य में आठ लेन किया जा सके। 10 मीटर चौड़े इस सड़क मार्ग को पेव्हड शोल्डर ग्रीनफील्ड फोर लेन हाइब्रिड एन्युटी माॅडल (एचएएम) पर बनाया जाएगा, इसका आशय यह है कि सड़क किनारे ब्लाॅक लगाए जाएंगे। मार्ग पर सात बड़े पुल, 26 छोटे पुल, 270 पुलिया, पांच फ्लाई ओवर, दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

गरोठ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का होगा जंक्शन

  • मध्‍य प्रदेश के मालवा क्षेत्र से देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है।
  • यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के तीन जिलों 102 किलाेमीटर मंदौसोर, 90 किलोमीटर रतलाम और 52 किलोमीटर का सड़क मार्ग झाबुआ से गुजरेगा।
  • मध्‍य प्रदेश के इन तीन जिलों में एक्सप्रेस-वे की लंबाई कुल 245 किमी है। इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1,350 किमी है।
  • सात स्थानों पर इंटरचेंज दिए गए

    एक्सप्रेस-वे के इस भाग में सात स्थानों पर एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के लिए इंटरचेंज दिए गए हैं। इनमें से एक इंटरचेंज जावरा के पास भूतेड़ा पर स्थित है। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं अर्थव्यवस्था में सुधरेगी। इस एक्सप्रेस-वे से इंदौर उज्जैन और उज्जैन जावरा मार्ग को जोड़ा जाएगा।

    गरोठ और जावरा में लॉजिस्टिक हब बनेगा

    मंदसौर जिले के गरोठ में ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का जंक्शन बनाया जा रहा है। गरोठ और जावरा में लॉजिस्टिक हब बनाया जाएगा। बसई के पास की जमीन पर इंडस्ट्री लगाई जाएंगी। इस हाईस्पीड कारिडोर के आसपास लाजिस्टिक पार्क, इंडस्ट्रियल यूनिट, एग्रिकल्चरल प्रोडक्शन सेंटर और फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाना प्रस्तावित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.