मध्‍य प्रदेश में द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स से छूट रहेगी जारी

Updated on 11-05-2023 06:07 PM

 भोपाल । मध्‍य प्रदेश में द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स से छूट जारी रहेगी। प्रदेश सरकार ने फिल्म को प्रदर्शन अवधि छह मई से पांच जून 2023 तक राज्य माल और सेवा कर (सीजीएसटी) से छूट दी है। सिनेमाघर संचालकों को छूट के बराबर की राशि की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।

वाणिज्यिक कर आयुक्त लोकेश कुमार जाटव ने स्पष्ट किया है कि छह मई को जारी आदेश यथावत है। टैक्स की छूट यथावत रहेगी। दरअसल, संशय की स्थिति विभाग के उस कथित आदेश से बनी, जिसमें छह मई के आदेश को निरस्त करने की बात कही गई।

बुधवार को वाणिज्यिक कर विभाग का एक आदेश इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें द करेल स्टोरी फिल्म को टैक्स से दी गई छूट संबंधी आदेश को निरस्त करने की बात कही गई। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट किया कि यह निर्णय सामाजिक हित में है। मैंने इसको लेकर सार्वजनिक आपत्ति भी की थी।

वहीं, विभागीय अधिकारियों ने इस आदेश को लेकर तो चुप्पी साध ली है पर देर शाम यह स्पष्ट जरूर किया कि जो छूट दी गई थी, वह यथावत है। उसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है। कमिश्नर शहडोल, कलेक्टर इंदौर और रायसेन का कहना है कि उन्हें टैक्स में छूट समाप्त करने का आदेश नहीं मिला।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छह मई को प्रदेश में द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स से छूट दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि यह फिल्म लव जिहाद, मतांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। यह फिल्म हमें जागरूक करती है। इसे पालकों, बच्चों और बेटियों को भी देखना चाहिए, इसलिए इसे टैक्स से छूट देने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश के बाद कुछ और राज्यों ने फिल्म को टैक्स से छूट देने का निर्णय लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.