किरायेदार युवती को मकान मालिक ने नौ महीने तक बनाया हवस का शिकार

Updated on 20-09-2021 11:36 PM

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके मे स्थित बरेला गांव में रहने वाली युवती के साथ उसके मकान मालिक ने नौ महीने पहले उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने युवती के कुछ अश्लील वीडियो भी बनाए थे, बाद मे इनको वायरल करने की धमकी देकर वो लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करने लगा। आखिरकार परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को कर दी। पुलिस ने पीडीता कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्जकर उसे हिरासत मे ले लिया है। कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती बरेला गांव में किराए के मकान में रहती है। बीते समय उसने बारहवीं कक्षा की परीक्षा पास की है, ओर कॉलेज में एडमीशन लिया है।

 आरोप है कि 31 नवंबर 2020 को वह घर में अकेली थी, इसी दौरान उसका मकान मालिक किसी काम के बहाने से उसके घर में आया। आरोपी ने युवती को अकेला पाकर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ ज्यादती कर डाली। दु्ष्कर्म के बाद आरोपी ने युवती को बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे धमकाते हुए कभी अपने घर बुलाकर तो कभी युवती के घर जाकर उसका शारिरीक शोषण करता रहा। पीडीता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बीते नौ महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। परेशान होकर युवती ने आरोपी की सारी करतूत अपने परिवार वालो को बताई ओर फिर उनके साथ थाने जा पहुंची। युवती कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.