लोड कम हुआ, फिर भी बैरागढ़ में बार-बार गुल हो रही बिजली, शिकायतों का समाधान नहीं

Updated on 11-07-2024 05:05 PM
 भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में बार-बार बिजली गुल होना स्थायी समस्या बनती जा रही है। मानसून के दौरान खपत घटने के साथ बिजली की मांग कम हो जाती है। लाइनों पर भी कम लोड पड़ता है, इसके बावजूद बिजली बंद हो रही है। शिकायतों का समाधान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। इससे नागरिकों में आक्रोश है।


गर्मी के सीजन में बढ़ी थी परेशानी

गौरतलब है कि जून माह में बैरागढ़ के आवासीय इलाकों में कई बार चार से छह घंटे तक बिजली गुल हुई। भीषण गर्मी में कई बार ऐसा हुआ कि अचानक सप्लाई बंद होने से नागरिकों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। एक बार तो लोगों ने आधी रात को बिजली कंपनी के कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था।
इसके बाद कंपनी ने बूढ़ाखेड़ा स्थित सब स्टेशन में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया। सीआरपी में भी लोड बढ़ावा गया, इससे नागरिकों को कुछ समय राहत मिली। अब वर्षा होते ही बिजली बार-बार बंद हो रही है। हाल ही में मानसून पूर्व रखरखाव के नाम पर कालोनी स्तर पर दो से चार घंटे तक बिजली बंद रखी गई। कई स्थानों पर पेड़ों छंटाई की गई, इसके बावजूद बार-बार बिजली गुल होने से कंपनी के लाइन मेंटेनेंस पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

अब लोड बढ़ने का बहाना नहीं

ग्रीष्मकाल में कंपनी ने तर्क दिया कि कई इलाकों में नए एसी लगने से लोड़ बढ़ जाता है। इससे ट्रांसफॉर्मरों में फाल्ट आ रहा है। लेकिन अब वर्षा क मौसम में एसी का उपयोग कम हो गया है। लाइनों पर लोड भी कम पड़ रहा है, फिर भी फाल्ट की समस्या आ रही है।

रहवासी महेश कुमार गुरबानी के अनुसार बिजली गुल होने की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार तो शिकायत करने पर बिजली सप्लाई बहाल हुए बिना ही संदेश आ जाता है कि आपकी शिकायत का समाधान कर दिया गया है। चंचल रोड पर भूमिगत केबल में बार-बार फाल्ट आने से वर्षा शुरू होते ही बिजली बंद हो रही है। इस समस्या का स्थायी हल नहीं निकाला जा रहा है।

शिकायतों का समाधान करते हैं

बिजली बंद होने की शिकायत मिलते ही समाधान का प्रयास किया जाता है। कई बार एचटी लाइन सुधार के लिए अलग अमला है। इसे आने में देर हो जाती है जिससे सुधार कार्य में देरी होती है। हम अपने स्तर पर त्वरित निराकरण के प्रयास करते हैं। चंचल रोड पर नगर निगम से भूमिगत केबल बदलने का आग्रह किया गया है।

- नवनीत श्रीवास्तव, प्रबंधक मक्षेविविकं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.