जिस मल्‍टी में दो बार पहुंच चुके सीएम, बदमाश ने वहां की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगाई

Updated on 13-05-2023 06:21 PM

 भोपाल। हबीबगंज इलाके में स्थित 12 नंबर मल्टी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री जहां दो बार पहुंचे थे, उसके आसपास बदमाश एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। रहवासियों का कहना है कि पार्किंग में खड़ी छह गाडियों में आग लगा दी गई। इससे सभी वाहन जलकर खाक हो गए। जबकि पुलिस मामला सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण उसे शार्टसार्किट से आग लगाना बताकर मामले में लीपापाेती कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार-गुरुवार की रात में 12 नंबर मल्टी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक से आग लग गई और दो पहिया आग में धू-धू कर जल गए। रहवासियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। घटना की जानकारी रहवासियों ने हबीबगंज पुलिस को दी और एक बदमाश का नाम भी बताय, लेकिन मामले में रहवासियों ने बताया कि पुलिस बदमाश पर कार्रवाई करने की वजह उसे बचाने की प्रयास कर रही है। वह तार से शार्टसार्किट से आग लगना बता रही है। जबकि मौके ऐसे कोई साक्ष्य नहीं है।

12 नंबर की सुरक्षा को लेकर सीएम दो बार पहुंच चुके हैं

हबीबगंज थाना क्षेत्र की 12 नंबर मल्टी के आसपास के इलाके में बदमाशों के आतंक और अवैध शराब की तस्करी की शिकायत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2022 में दो बार पहुंचे थे। इस कारण पुलिस ने कुछ दिन तक रात पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ा दी थी,लेकिन उसके बाद धीरे - धीरे पुलिस की गश्त में नरमी बरती जाने लगी और अब एक बार फिर इस आगजनी की बड़ी घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.