बदमाश ने कांच के टुकड़े से खुद का गला काटा:भोपाल में पुलिस की मौजूदगी में की वारदात, टीआई पर लगाए हत्या की कोशिश के आरोप

Updated on 11-07-2025 01:40 PM

भोपाल में राजा खटीक नाम के बदमाश ने खुद का गला काट लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजा खटीक 29 जून को हुए अमित वर्मा हत्याकांड में मुख्य गवाह है।

ये घटना बुधवार रात की छोला मंदिर इलाके की है। जो गुरुवार को सामने आई। इस घटना को लेकर घायल बदमाश राजा खटीक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि टीआई सुरेशचंद्र नागर और उनके स्टाफ ने उसका गला काटकर हत्या की कोशिश की है।

पुलिस ने इन तमाम आरोपों को झूठा बताया है। पुलिस का कहना है कि राजा ने पुलिस पर दबाव बनाने की नीयत से खुद ही कांच के टुकड़े से अपना गला काटने की कोशिश की है। राजा के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक केस शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

राजा को इसलिए पूछताछ के लिए थाने लाई थी पुलिस जानकारी के मुताबिक राजा खटीक, अमित वर्मा की हत्या का मुख्य गवाह है। पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि मुख्य आरोपी नसीम बन्ने और वसीम खान, राजा की हत्या करना चाहते थे। निशाना चूकने के कारण गोली अमित को लगी और उसकी मौत हो गई।

आरोपी राजा को क्यों मारना चाहते थे, उनकी उससे किस बात को लेकर दुश्मनी थी, इसकी तहकीकात करने के लिए राजा को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। इधर, वसीम को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस राजा और वसीम को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने वाली थी।

इस पूछताछ से बचने के लिए राजा ने थाने के सामने वाहन से उतरते ही एक कांच के टुकडे़ से खुद का गला रेतने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल ही उसे पकड़ लिया। जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई। डॉक्टर ने उसकी हालत को स्थिर बताया है।

हवाला लूट की रकम को लेकर है पूरा विवाद पुलिस जांच में सामने आया था कि पिछले दिनों शहर में एकाएक कई हवाला लूटकांड हुए थे। टीटी नगर में हुए हवाला लूट की रकम के बंटवारे को लेकर अमित की हत्या के आरोपी वसीम के भाई और राजा के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपियों और राजा के बीच विवाद था। राजा की हत्या के मकसद से नसीम और वसीम 29 जून को छोला मंदिर थाना क्षेत्र की लीलाधर कॉलोनी पहुंचे थे।

सीपी बोले- हर पहलु की गंभीरता से जांच जारी पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि अमित की हत्या के बाद मामले को गंभीरता से लिया था, केस की जांच एसआईटी कर रही है। अब तक दस आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। हत्याकांड की हर पहलु पर जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.