गैस एजेंसी संचालक को धमकाने वाला बदमाश गिरफ्तार, 15 दिन बाद ग्राहकों को मिली राहत, अफसरों की मौजूदगी में बंटे सिलेंडर

Updated on 27-11-2024 01:18 PM
भोपाल। शाहपुरा क्षेत्र में स्थित राय गैस एजेंसी जिस बदमाश जीतू यादव की वजह से बंद हुई थी, पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिला प्रशासन ने एजेंसी को खुलवाकर सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू करवा दी। एजेंसी संचालक राजेश व्यास को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आश्वासन दिया है कि वह बिना डरे एजेंसी का संचालन करें। पुलिस की मौजूदगी में गोदाम से सभी उपभोक्ताओं के घरों तक सिलेंडर भेजे गए।बता दें कि बदमाश की धमकी से डरकर एजेंसी संचालक द्वारा दफ्तर पर ताला डालने व गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया और आरोपित पर कार्रवाई की गई।

एसडीएम की मौजूदगी में वितरित हुए सिलेंडर

राय गैस एजेंसी और उसके गोदाम से एसडीएम कोलार रविशंकर राय की मौजूदगी में सिलेंडरों का वितरण शुरू किया गया। यहां जिला आपूति नियंत्रक मीना मालाकार और खाद्य अमला भी मौजूद था। बता दें कि पिछले 15 से 20 दिनों से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के घरों पर पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर वाहन भेजकर आपूर्ति कराई गई है। साथ ही एजेंसी पर पहुंचे सभी उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर दिए गए। दरअसल कोलार के बदमाश जीतू यादव की धमकी के डर से संचालक ने सिलेंडरों की आपूर्ति बंद कर दी थी।

कर्मचारियों के दर्ज किए बयान

जिला खाद्य विभाग की टीम मंगलवार को राय गैस एजेंसी पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। एजेंसी के मालिक, प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। इन बयानों के आधार पर ही प्रशासन अब आगामी कार्रवाई करेगा। वहीं कोलार और चूनाभट्टी पुलिस ने भी जीतू यादव के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

बंद थी सिलेंडरों की आपूर्ति

राय गैस एजेंसी के मालिक राजेश यादव ने बताया कि जीतू यादव ने दो महीने पहले कोलार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने पर रोक लगवाई थी। उसने शाहपुरा स्थित एजेंसी कार्यालय में आकर सुजीत मराठे को धमकाया था। इसके बाद से एजेंसी से सिलेंडर की आपूर्ति बंद हो गई थी। पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन दिन पहले कलेक्टर से शिकायत की थी, इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई है।
इनका कहना है
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन सहित राय एजेंसी के मालिक ने शिकायत की थी कि एक बदमाश ने सिलेंडरों की आपूर्ति बंद करवा दी है। इससे मंगलवार को टीम को भेजकर एजेंसी खुलवाकर सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू करवाई गई है।
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर
गैस एजेंसी संचालक को धमकी देने वाले आरोपित जीतू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एजेंसी पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
- हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.