चलती टैनौ मे वारदातो को अंजाम देने वाले बदमाशो ने रिमांड मे उगली कई वारदाते

Updated on 20-09-2021 11:36 PM

भोपाल। बीना रेलवे स्टेशन के पास से ट्रेनों में लूट, चोरी की योजना बनाते हुए एक महीने पहले पकड़े गए चार बदमाशो ने रिमांड के दोरान भोपाल जीआरपी थाना इलाके मे भी कई वारदातो को अंजाम देने का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से दो लाख से अधिक की नगदी सहित सवा लाख रुपये का माल बरामद किया है। शातिर गिरोह ट्रेनों में मुसाफिरो को झांसा देकर जुआ भी खिलाते और फिर उनके रुपये लूट लेते थे। अधिकारियो ने ने बताया कि पकडे गये आरोपियो मे शामिल पी मनीष शर्मा, नवाब खान, इरफान खान और गजराज अहिरवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ मे बदमाशो ने भोपाल से विदिशा के बीच ट्रेनों में चोरी, लूट, जुआ खिलाकर लोगो की रकम ऐंठने की वारदाते  कबूली है।

पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर चारो बदमाशो को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया। जीआरपी अफसरो के अनुसार सलामतपुर निवासी इरफान खान, गजराज अहिरवार, मनीष शर्मा भोपाल निवासी नवाब खान उर्फ नफीस खान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की अब तक पूछताछ में आरोपियों ने 20 से अधिक वारदातो का खुलासा किया हैं। बदमाश बीते कई सालो से इसी तरह की वारदातो को अंजाम दे रहे हैं। उनके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण पूर्व से ही दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गप्पे खिलाना एक तरह का जुआ है। आरोपी तीन डिब्बे लिए रहते हैं। डिब्बे में वह हार-जीत का दाव लगवाते हैं। यात्रियों को अपने खेल में शामिल करने के लिये गिरोह के सदस्य खुद यात्री बनकर हारजीत का दाव लगाते हैं। इसके बाद लालच में आकर कुछ यात्री भी इनके साथ दाव लगाने लगते ओर फिर आरोपी मुसाफिरो का पैसा लेकर चंपत हो जाते थे। गिरोह भोपाल, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज, विदिशा, बीना क्षेत्र में ट्रेनों में वारदात कर चुके हैं। बीते दिनो पुलिस ने इन्हें ट्रेन में लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.