दिवंगत ग्रुप केप्टन वरूण सिंह की पार्थिव देह पहुँची भोपाल

Updated on 17-12-2021 06:21 PM

भोपाल सेना के विमान से दिवंगत ग्रुप केप्टन वरूण सिंह का पार्थिव शरीर बैंगलुरू से गुरुवार को स्टेट हैंगर भोपाल पहुँचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर दिवंगत ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान दिवंगत श्री सिंह के परिजन से भी मिले और उन्हें सांत्वना दी। केप्टन वरूण सिंह की पार्थिव देह स्टेट हैंगर से उनके निवास के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन के शौर्य को देश कभी भुला नहीं सकता। वे प्रदेश और देशवासियों की स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रुप केप्टन वरूण सिंह भारत माता के सच्चे सपूत थे। देश-प्रदेश और भोपाल को उन पर गर्व है। उन्होंने मौत को कई बार मात दी। वे देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए शौर्य की नई गाथाएँ गढ़ गए। वे आज हमारे बीच नहीं हैं। मैं प्रदेशवासियों की ओर से शहीद ग्रुप केप्टन वरूण सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी स्मृतियों को अक्षुण रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा श्री सिंह के परिवार से विचार-विमर्श कर इस प्रकार की गतिविधि संचालित की जाएगी जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहे। उनके परिवार को एक करोड़ रूपए की सम्मान निधि अर्पित की जाएगी। साथ ही परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में स्थान देने का प्रस्ताव भी है।

स्टेट हैंगर पर जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प-चक्र अर्पित कर वीर ग्रुप केप्टन श्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर इरशाद वली सहित मिलिट्री और पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि 8 दिसम्बर को सीडीएस हैलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप केप्टन वरूण सिंह का बैंगलुरू के सैनिक अस्पताल में ईलाज चल रहा था। 15 दिसम्बर को सुबह ग्रुप केप्टन जिंदगी की जंग हार गए। ग्रुप केप्टन वरूण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर दोपहर 11 बजे किया जाएगा।

दिवंगत ग्रुप केप्टन वरूण सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु के वेलिंगटन में सेवारत थे। उनके पिता सेना से रिटायर्ड कर्नल के.पी.सिंह और माँ श्रीमती उमा सिंह भोपाल में एयरपोर्ट रोड, सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। ग्रुप केप्टन वरूण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मूल निवासी थे। करीब 20 साल पहले उनके पिता ने भोपाल में अपना निवास बनाया। ग्रुप केप्टन वरूण सिंह के छोटे भाई तनुज भी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.