उत्‍तरकाशी में हुए हादसे से चौहान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आज लाया जाएगा महिला का शव

Updated on 12-07-2023 12:46 PM
भोपाल। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी वर्षा के चलते पहाड़ धंसने से जिस पुष्पा चौहान की मौत हुई है, वह साकेत नगर में रहती थी। वह परिवार की मुखिया थीं। उनकी मौत के बाद चौहान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार के जो सदस्य घर पर हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अब इन्हें स्व. पुष्पा चौहान के पार्थिव शरीर के भोपाल लाए जाने का इंतजार है, जिसे एयरलिफ्ट कर बुधवार शाम तक लाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि साकेत नगर में रहने वाला चौहान परिवार पिछले दिनों हंसी खुशी और श्रद्धा के साथ चारधाम की यात्रा पर निकले थे। साथ में इंदौर से इस परिवार के रिश्तेदार भी इसमें शामिल हो गए थे। पूरे स्वजनों ने गंगोत्री के दर्शन भी कर लिए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मौसम खराब होने के रास्ते में भूस्खलन शुरू हो गया। इस परिवार की गाड़ी पर पहाड़ों का मलबा गिरने से वह उनकी चपेट में आ गई। बचाव के दौरान चौहान परिवार की मुखिया 65 वर्षीय पुष्पा चौहान को नहीं बचाया जा सका। जबकि परिवार के बाकी सदस्य व रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वजनों को भोपाल के साकेत नगर में इस हादसे की खबर सोमवार रात को डेढ़ बजे के करीब एक चैनल पर खबर सुनने के बाद पता चली तो परिवार टूट गया।

साकेत नगर में जहां पुष्पा चौहान का घर है उसके आसपास मंगलवार को सन्नाटा पसर गया। बेटे के साथ तीर्थ यात्रा पर गईं थी पुष्पा चौहान साकेत नगर-दो, ए में रहने वाली 65 वर्षीय पुष्पा चौहान अपने बेटे 38 वर्षीय महेंद्र सिंह चौहान, नातिन और करीब परिवार के सात लोगों के साथ भोपाल से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुष्पा चौहान के बेटे राजीव चौहान के साथ लोग पूरी तरह से उनकी खोज खबर ले रहे थे, सुबह होने के बाद उनकी अपने भाई महेंद्र चौहान से बात हो पाई, जो उनकी मां के साथ गए थे।

सुबह लोगों को लगी खबर

सुबह होने के बाद पड़ोस के लोगों ने उनके घर जाकर हाल-चाल जाना है। हालांकि हादसे के बाद सभी एक तरह से सन्न थे, यह सभी लोग हंसी खुशी के साथ रवाना हुए थे, अचानक यह हादसा होने के बाद साकेत नगर में मातम पसर गया है। स्वर्गीय पुष्पा चौहान के पति की पहले ही मौत हो चुकी है, वह भेल में काम करते थे, उनके स्थान पर उनके बेटे महेंद्र को भेल में नौकरी मिल गई थी। वह बेटे महेंद्र, दो नातिन, बेटी और बेटी के बच्चों के साथ रवाना हुई थी।

देहरादून से दिल्ली, फिर भोपाल लाएंगे

स्व. पुष्पा चौहान के बेटे राजीव चौहान ने बताया कि मां के पार्थिव शरीर का इंतजार है। भाई से बात होने के बाद पता चला कि रास्ते बंद होने से उनको हेलीकाप्टर से देहरादून और दिल्ली लाया जाएगा। उसके बाद दिल्ली से भोपाल लाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.