अमृत सरोवर के नाम पर कर दी पहाड़ की खोदाई, रेलवे ठेकेदार ने लापरवाही पूर्वक किया मुरम का खनन

Updated on 23-06-2023 06:01 PM

भोपाल। हुजुर तहसील अंतर्गत फंदा ब्लाक की ग्राम पंचायत रसूलिया पठार और झिरनिया पंचायत में सरकार ने भूजल में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से अमृत सरोवरों का निर्माण करवाया है। इन अमृत सरोवरों से दोहरा लाभ कमाने के लिए रेलवे को एक महीने खोदाई की अस्थायी अनुमति दी गई लेकिन रेलवे ने

अनुमति अवधि से हटकर एक से डेढ़ महीने ज्यादा समय तक लापरवाही से खोदाई कर अपना काम तो कर लिया लेकिन अमृत सरोवर का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा। जिससे पानी आने वाली जगह ऊंची रह गई और निकासी की जगह नीची इस कारण वर्षा का पानी अमृत सरोवर में संरक्षित नहीं हो सकेगा और न ही भूजलस्तर में

वृद्धि होगी।

प्री मानसून वर्षा में आधा भर गया रतनपुर सरोवर - बीस जून को हुई प्री

मानसून की वर्षा में रतनपुर अमृत सरोवर आधा भर चूका है जबकि इंजीनियर का कहना है की 16 हजार क्यूबिक पानी की क्षमता वाले अमृत सरोवर हमने बनवाए हैं।जिसमें पानी संरक्षित होता प्रतीत नहीं हो रहा है।

पुराने डेम पर ही बना दिए अमृत सरोवर - 

भ्रष्टाचार का पैमाना इतना बड़ा है कि जहां एक महीने की अनुमति दी गई वहां लगभग 20 डंपरों और दो पोकलेन मशीनों से पहाड़ को रात दिन काटकर रेलवे ठेकेदार ने अपनी जरुरत पूरी की। इसमें न तो कोई खनिज का अधिकारी मोके पर पहुंचा न पटवारी ने देखा न ही निर्माण एजेंसी ने रोका। जब नवदुनिया टीम ने मोके पर जाकर डंपर चालक से अनुमति दिखाने का कहा तो उजागर हुआ की खोदाई की अनुमति फरवरी माह के लिए थी जो मार्च में भी बेरोकटोक चल रही थी ।

एक अमृत सरोवर पर नहीं मिला कोई दुसरे पर हो रही थी पिचिंग - रसूलिया

पठार पंचायत के रतनपुर अमृत सरोवर पर एेसा प्रतीत हो रहा था कि इसका काम पूरा हो चूका है जबकि झिरनिया पंचायत के कलाखेड़ी सरोवर पर पिचिंग पत्थर बिछाने के कार्य की शुरुआत की गई है। इस अमृत सरोवर के बीचोंबीच नौनिहाल बच्चे उमस से राहत पाने के लिए सरोवर में संरक्षित पानी में नहा रहे थे।

जहां कोई रोकने वाला नहीं है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

- हमने जगह का मौका मुआयना करने के बाद ही अमृत सरोवरों का निर्माण कराया

है। प्रत्येक सरोवर में 16 हजार क्यूबिक पानी इकट्ठा होगा। जिससे भूजल

स्तर में बढ़ोतरी होगी।

संजय खरे, एक्सक्यूटिव इंजीयर, आरईएस

- अमृत सरोवर की जानकारी आप इंजीनियर से ले लीजिए। उन्होंने लोकेशन देखकर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.