तीन खंडों में बनेगा नगर ‎निगम का नया मुख्यालय

Updated on 26-12-2021 10:54 PM

 भोपाल शहर के नगरनिगम का मुख्यालय तुलसीनगर में तीन खंडों में बनेगा। इस भवन का शिलान्यास मकर संक्राति परकिया जाएगा। इसकानिर्माण 4.21 एकड़ जमीन पर होगा।  तीन खंडों में बनने वाले भवन में मुख्य प्रकोष्ठ आठ मंजिला एवं दोनों ओर चार-चार मंजिल के प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे। इसमें परिषद हाल, मीटिंग हाल और सभी विभागों के प्रमुखों सहित स्टाफ के बैठने की व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था रहेगी। मुख्यालय भवन को ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर बनाने की तैयारी की गई है।

 लागत कम करने के लिए इसे हाईराइज नहीं बनाया जा रहा है। बता दें कि अभी माता मंदिर, पीएचई दफ्तर, लिंक रोड नंबर-तीन, आइएसबीटी, न्यू मार्केट, आचार्य नरेंद्र देव पुस्तकालय, श्यामला हिल्स, शाहपुरा पुराने शहर के फतेहगढ़ में चार अलग-अलग भवन में निगम के दफ्तर लगते हैं। लोगों को अपने काम के लिए इन भवनों के चक्कर काटना पड़ते हैं। निगम भोपाल का मुख्यालय स्थापना के समय से ही पुराने शहर के सदर मंजिल में था। इसके संरक्षण के लिए वर्ष 2015 में इसे खाली कर दिया गया था।

 दरअसल, नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने पिछले दिनों निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। यहां खाली पड़े भवनों को तोड़ने और मलमा अन्य प्रकार की सामग्री तत्काल उठवाने, बड़े पेड़ों को सुरक्षित रखने पौधों को चिह्नित करने, लोक निर्माण विभाग के स्टोर का सामान हटवाने के निर्देश दिए थे। इसके चलते रहवासियों से चर्चा कर आवासों को खाली कराने और मकानों को तोड़ने आदि की कार्रवाई में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेड्स कवर आदि की व्यवस्था कर दी गई है।

 इस बारे में  नगर निगम भोपाल के आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी का कहना हैकि संपूर्ण स्थल को शीघ्रता से पूरी तरह से रिक्त करने को कहा है। मकर संक्रांति के पहले यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नगर निगम मुख्यालय के लिए मुख्यमंत्री से समय लेकर शिलान्यास करवाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.