नवजात का सिर धड़ से 5 फीट दूर... मार्निंग वॉक के दौरान दृश्य देखकर लोगों की फटी रह गई आंखें, जानें पूरी दास्तां

Updated on 13-11-2024 12:34 PM
सतना: मध्य प्रदेश के सतना ज़िले के नागौद में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सिविल अस्पताल के सामने सड़क पर एक नवजात शिशु का शव मिला, जिसका सिर धड़ से अलग था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सुबह के समय जब लोग टहलने के लिए निकले तो सड़क किनारे नवजात शिशु का शव देखकर सन्न रह गए। शिशु का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत था और सिर धड़ से अलग पड़ा था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सिर धड़ से 5 फिट दूर मिला


नागौद एसडीओपी आईपीएस विदिता डागर ने बताया कि हमें सुबह यह सूचना मिली थी कि एक मेल नवजात शिशु का शव अस्पताल के सामने सड़क पर मिला है। जिसका सिर धड़ से अलग हो चुका है। 5 फिट की दूरी पर ही नवजात का सिर पाया गया है।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस


पुलिस ने बताया कि अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के सिरकारी और निजी अस्पतालों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटनाक्रम का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है।

लोगों में दहशत का माहौल


इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोगों में इस मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को देखकर आक्रोश है। नवजात शिशु को किसने और क्यों इतनी बेरहमी से मार डाला, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.