नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स का नाम रानी कमलापति मार्केट होगा : मंत्री श्री सिंह

Updated on 23-09-2021 05:14 PM

भोपाल भोपाल में बुधवार को जिले के प्रभारी एवं नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने न्यू मार्केट में व्यवसायिक शॉपिंग काम्पलेक्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक पीसी शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी उपस्थित थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में 85 दुकानों का निर्माण किया गया है।

 

काम्पलेक्स में भूतल पर 45 दुकानें, प्रथम और द्वितीय तल पर 20-20 दुकानें निर्मित हुई हैं। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से कोशिश थी कि यहां स्थाई और व्यवस्थित दुकानों का निर्माण हों, जो नागरिक चबूतरे पर बैठा करते थे आज उनकी पक्की दुकानें हो जाएंगी।
नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज से इस नये काम्पलेक्स का नाम रानी कमलापति के नाम से जाना जाएगा। जिस काम्पलेक्स का मैं लोकार्पण कर रहा हूँ उसका भूमि पूजन करने का अवसर भी मुझे ही मिला था

 

 अपने राजनीतिक जीवन में मैंने पहली बार देखा कि इतने कम समय में दुकानें बनकर तैयार हुई है। मात्र 8 महीने में यह दुकानें बनकर तैयार हुई है, इस दौरान कोरोना काल भी आया था समय पर काम पूरा होने से नागरिकों का नगर निगम के प्रति विश्वास भी बढ़ता है यहाँ पर पहले 45 दुकानें थीं लेकिन अब यहाँ 85 दुकानें हो गई हैं, इसके साथ ही अब अधिक नागरिकों को रोजगार मिलेगा और उन्हें दुकानें मिल गई हैं।

 


प्रभारी मंत्री श्री सिंह बताया कि इसके अलावा दूसरे फेस में 36 दुकानें बनीं थीं लेकिन वहां भी 36 दुकानों की जगह 75 दुकानें बनकर तैयार होंगी इस प्रकार दोनों फेस में 81 की जगह 160 दुकानें बनकर तैयार हो रही है इससे न्यू मार्केट क्षेत्र में ज्यादा नागरिकों को रोजगार उपलब्ध होगा न्यू मार्केट एक प्रमुख व्यवसायिक स्थान है। पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर हमारे भोपाल में कई काम हुए हैं पूरे प्रदेश में 7200 अवैध कॉलोनियां थी, उनको लीगल किया है, जिससे यहाँ विकास कार्य हो रहे हैं। कंपाउंडिंग शुल्क को 30 प्रतिशत किया है।

 

 नागरिकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराना है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि न्यू मार्केट व्यापारी संघ द्वारा की गई सभी मांगों को स्वीकृत किया गया है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.