डेंगू के मरीजों की संख्या 5400 के पार

Updated on 01-10-2021 06:06 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना से बिगड़े हालात सुधरने के बीच तीसरी लहर की आशंका से दहशत है। इसी बीच तेजी से फैल रहे डेंगू ने भी लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। राज्य में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 5400 के पार हो गई है। सितंबर के शुरुआती 28 दिनों में सबसे ज्यादा 3685 मरीज मिले हैं। मंदसौर डेंगू का हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां पर अब तक 1 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 622 मरीज सिर्फ सितंबर में आए हैं।


सरकारी रिकॉर्ड में प्रदेश में डेंगू से 5 मौत हुई है, जबकि अकेले रतलाम में डेंगू से 5 मौतें हो चुकी हैं। इन्हें शामिल नहीं किया गया है। जानकारों का कहना है कि डेंगू मरीज सरकारी आंकड़े से कई गुना ज्यादा है। उनका कहना है कि डेंगू से मौत होने के बावजूद उसे रिकॉर्ड में नहीं लिया जा रहा है।


सरकारी रिकॉर्ड में पांच मौत
मध्य प्रदेश में डेंगू के मरीजों की कई शहरों में मौत के मामले सामने आए है। इसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में अब तक सिर्फ पांच मौतें ही रिपोर्ट की गई है। इसमें सबसे ज्यादा आगर में 2 एवं इंदौर, सिवनी, रीवा जिले में 1-1 मौत रिपोर्ट है। जबलपुर में 10 और रतलाम में पांच मौतें डेंगू से हुई हैं। इसे शामिल नहीं किया गया है।


जबलपुर दूसरे नंबर पर
जबलपुर में डेंगू के अब तक 628 मरीज मिल चुके हैं। यहां पर मंदसौर के बाद डेंगू मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। सितंबर के 28 दिनों में जबलपुर में 406 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले जनवरी से अगस्त 2021 तक सिर्फ 222 मरीज थे। यहां पर एक महिला कांस्टेबल समेत 10 से ज्यादा लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।


उज्जैन में 28 दिन में 294 मरीज
उज्जैन में जनवरी से अगस्त तक डेंगू का कोई मरीज नहीं था। सितंबर में यहां पर डेंगू के 294 मरीज मिले है। वहीं, इंदौर में जनवरी से अगस्त 2021 तक डेंगू के सिर्फ 63 मरीज थे। यहां पर सितंबर में मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई। 28 दिन में 337 से ज्यादा मरीज मिले हैं। यहां पर सरकारी रिकॉर्ड में डेंगू से एक मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, भोपाल में भी डेंगू मरीजों की संख्या 364 के पार पहुंच गई है।


डेंगू रोकने के एक्शन प्लान पर उठ रहे सवाल
जानकारों का कहना है कि अगस्त से डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या बढऩे लगती है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन प्लान बनाता है। इसमें पानी स्टोर करने वाले घर, छत, गमले, खाली पड़े प्लाट में पानी जमा होने पर उनका सर्वे कर लार्वा को पनपने से रोकने के लिए दवा का छिड़काव किया जाता है। जानकारों का कहना है कि एक्शन प्लान के क्रियान्वयन में खानापूर्ति की गई है। यहीं कारण है कि सितंबर में तेजी से डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
जिलावार स्थिति

मंदसौर-1065, जबलपुर-628, इंदौर-400, रतलाम-388, भोपाल-364, उज्जैन-294, छिंदवाड़ा-229, नीमच-219, ग्वालियर-217, आगर-211

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.