राजधानी की जर्जर सड़कों पर लगने लगा मरहम

Updated on 07-10-2021 05:56 PM

भोपाल बारिश के कारण राजधानी की 70 प्रतिशत सड़कें जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। मुद्दा उठने के बाद तीनों निर्माण एजेंसी नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और सीपीए ने 30 सितंबर को कमिश्नर कियावत को सड़कों का डिटेल प्लान सौंप दिया था। इसके बाद कमिश्नर ने हर हाल में 15 दिन के भीतर सड़कों की तस्वीर बदलने को कहा है। रिपेयरिंग का काम 6 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। वरना एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके चलते पीडब्ल्यूडी ने रिपेयरिंग शुरू करा दी।


पीडब्ल्यूडी ने 32 किमी जर्जर हिस्से में पेंचवर्क की शुरुआत कर दी है। कोलार और हमीदिया रोड पर फोकस है, क्योंकि इन 2 प्रमुख सड़कों से रोज 5 लाख से ज्यादा लोग गुजरते हैं। वहीं, पेंचवर्क के बाद 11 किमी कोलार रोड (रेस्ट हाउस से चिचली बैरागढ़) फिर से बनाई जाएगी। डामरीकरण के लिए टेंडर प्रोसेस भी शुरू कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने कमिश्नर कवींद्र कियावत को जो प्लान सौंपा है, उसमें 445 किमी सड़क का जिक्र है। डिटेल रिपोर्ट में 445 में से 32 किमी हिस्से की रिपेयरिंग 20 अक्टूबर तक किए जाने की बात कही गई है।

 वहीं, अगले चरण में टेंडर प्रोसेस भी निकाला जाएगा। पीडब्ल्यूडी का सबसे ज्यादा फोकस कोलार और हमीदिया रोड पर है। सीवेज और पानी की लाइन बिछाने के लिए नगर निगम ने दोनों ही सड़कों की खुदाई कर दी है, लेकिन फिर से व्यवस्थित नहीं कराई। दूसरी ओर बारिश के कारण भी सड़कों की हालत खराब हो गई। राजधानी की दोनों प्रमुख सड़कों से डामर गायब हो गया। ऐसे में लाखों लोग परेशान हो रहे हैं। गड्ढे, कीचड़ और धूल के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। इनमें सुधार होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.