द पार्क इंदौर में क्रिसमस का शानदार स्वागत: मेहमानों के लिए है खास तैयारियां

Updated on 24-12-2024 02:25 PM

इंदौर: ठंडी शाम और क्रिसमस के जश्न को भव्य और यादगार बनाने के लिए द पार्क इंदौर ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। क्रिसमस का स्वागत करने के लिए द पार्क इंदौर विशेष आयोजन करने जा रहा है। द पार्क इंदौर में 24 और 25 दिसंबर को विशेष डिनर, ब्रंच और बुफे आयोजित किए जाएंगें। इसी कड़ी में मेहमानों के मनोरंजन के लिए जाने माने कलाकार फ़ेलिक म्यूजिक द्वारा सुमधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

द पार्क इंदौर के एफ एंड बी डायरेक्टर श्री सुदीप कांजीलाल ने बताया, "क्रिसमस का त्यौहार हमेशा ही हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सांता क्लॉस लोगों को उपहार देने आते हैं। अपने मेहमानों के लिए द पार्क इंदौर विशेष उपहार लेकर आए हैं। फ़ेलिक द्वारा स्पेशल म्यूजिकल प्रस्तुति के साथ ही ब्रंच, लंच ओर डिनर का इंतजाम किया गया है। इस विशेष आयोजन में खास तौर से तैयार किए गए व्यंजन, प्रीमियम बेवरेज और मनोरंजक कार्यक्रम आपके अनुभव को और भी खास बनाएंगे। क्रिसमस की खास सजावट के साथ मेहमानों को एक शानदार अनुभव मिलेगा।"

मेहमानों के लिए क्रिसमस को विशेष बनाने के लिए 24 दिसम्बर की शाम खास क्रिसमस ईव पार्टीज रखी गई है। जहां द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एक्वा में म्यूजिक जगत के बेहतरीन कलाकार फ़ेलिक अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं पारंपरिक और सुकून ढूढ़ने वाले मेहमानों के लिए द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में खास ग्रैंड डिनर बुफे का आयोजन होगा।

25 दिसंबर को द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एक्वा में शानदार ब्रंच का आयोजन किया जाएगा। दिन के आखिर में, द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में ग्रैंड डिनर बुफे के साथ यह त्योहार अपने चरम पर पहुंचेगा, जहां क्रिसमस के विशेष व्यंजनों के साथ एक बेहतरीन अनुभव मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.