रैगाँव की जनता ने भाजपा के 32 वर्ष के गढ़ को ढहाया है ,

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

भोपाल/ सतना,   आज सतना ज़िले के रैगाँव में एक विशाल आभार जन सभा को संबोधित करते हुए   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहा कि , रैगाँव की जनता ने इस जीत से ना केवल मुझे कांग्रेस को बल,शक्ति दी है बल्कि आपने देश भर में एक संदेश भी दिया है।

-इस शानदार जीत पर मै रैगाँव की जनता का आभार मानता हूँ।

-पिछले 5 महीने में प्रदेश में चार उपचुनाव हुए है , दमोह का हुआ हम जीते ,रैगांव का हुआ हम जीते ,जोबट-पृथ्वीपुर और खंडवा की कहानी कुछ और है , उसका सामना तो आपको भी करना पड़ा है।यहाँ के चुनाव जीते नही , लूटे गये।

-यह चुनाव सिर्फ़ भाजपा से नही था ,बल्कि भाजपा के धनबल प्रशासन का भी हमें सामना करना पड़ा।जो हथकंडे अपनाए गए उसको मैं और आप जानते है।

-रैगांव में 313 बूथ में से लगभग 200 बूथ हम जीते हैं , आपको इसकी बधाई देता हूँ।

-यह जीत सिर्फ़ कल्पना वर्मा की नहीं ,कमलनाथ की नहीं , बल्कि यह जीत हर कांग्रेस के कार्यकर्ता की है ,संगठन की जीत है।

-रैगांव विधानसभा को भाजपा पिछले 32 सालो से अपना गढ़ बताती थी।भाजपा इस सीट को पहले दिन से ही जीती हुई सीट मान रही थी लेकिन यहाँ की जनता ने यह बता दिया कि रईगांव के लोग सीधे साधे हैं ,सरल हैं गरीब हैं ,पर उन्हें कोई मूर्ख नहीं बना सकता है।आपने यह साबित कर दिया कि यहाँ का मतदाता बिकाऊ नहीं है।

-मै तो कहता हूँ कि कांग्रेस का कार्यकर्ता यदि ठान ले तो भाजपा का यह धनबल ,प्रशासन कांग्रेस को कभी हरा नहीं सकते है।

-आपने इस जीत से शिवराज जी के और मोदी जी के कानों में घंटी बजाई है।

-आज शिवराज जी दिन प्रतिदिन झूठी घोषणाए करते है ,उन घोषणाओं का क्रियान्वयन कैसे होगा , यह उन्हें भी नही पता।

-आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के भविष्य की है ,इनका भविष्य कैसे सुरक्षित रहे क्योंकि यही युवा मध्यप्रदेश के भविष्य का निर्माण करेंगे।यह कोई ठेका या कमीशन नहीं चाहते है ,यह तो अपने हाथों को काम और व्यवसाय का मौका चाहते हैं।

-हमारे कृषि क्षेत्र में भी आज बड़ी चुनौती है , हम कैसे कृषि क्षेत्र में क्रांति लाये ,किसानों को कैसे न्याय मिले ,हमने इसको देखते हुए कर्ज माफी की शुरुआत की थी।

-भाजपा तो खेती और किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन कानून लायी है।

इन कानूनों के माध्यम से मंडी व्यवस्था खत्म होगी ,एमएसपी व्यवस्था खत्म होगी ,जमाखोरी-कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा ,अनुबंध की खेती से किसान बंधुआ मजदूर बनेगा।

-समर्थन मूल्य की शुरुआत इंदिरा गांधी जी ने की थी।हमारे मध्यप्रदेश में गुजारे की खेती होती है ,केवल 22% किसानों को ही समर्थन मूल्य मिलता है और हरियाणा-पंजाब में 90% किसानों को मिलता है।

-गुज़ारे की खेती और व्यापार की खेती में बड़ा अंतर होता है।इस क़ानून के बाद किसान कोर्ट नहीं जा सकता है वो तो बंधुआ मजदूर बन जाएगा।भाजपा की सोच में ही खोट है।

-अभी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 12 बच्चों की मौत हो गई।मैं कल वहाँ गया था , 6 महीने में तीसरी बार आगजनी की घटना हुई।कई परिजन अपने बच्चों की चिंता कर , उनसे मिलने की गुहार लगा रहे थे ,उन्हें पता नहीं कि उनके बच्चे कहा है।डेढ़ सौ के करीब बच्चे थे लेकिन सरकार 40 बच्चे बता रही हैं , बाकी बच्चे कहां हैं , कुछ पता नही है।

-सरकार कह रही है कि कुल चार बच्चों की मौत हुई है ,यह दबाने और छुपाने की राजनीति करते हैं ,ध्यान मोड़ने की राजनीति करते हैं ,गुमराह करने की राजनीति करते हैं।

-आपको याद रखना है कि मोदी जी ने 2014 में क्या कहा था ,दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे ,15 लाख की बात की थी ,किसानों की आय दोगुनी की बात की थी लेकिन 2019 में यह सब भूल गए।नया मुद्दा ले आये राष्ट्रवाद का ,पाकिस्तान का ,अब ये युवाओं किसानो की कोई बात नहीं करते ,अच्छे दिन ,15 लाख की बात नहीं करते।

-कैसे यह गुमराह करते हैं ,धोखा देते हैं यह बात आपको समझना होगी।

-आज महंगाई से हर वर्ग परेशान है , खुश है तो सिर्फ भाजपा के लोग खुश हैं।

-रैगांव की जनता ने 32 साल का इतिहास बनाया है ,आपने सच्चाई का साथ दिया है ,आप सबको धन्यवाद देता हूँ।

-23 महीने बाद फिर चुनाव है ,इसी तरह तैयार रहिएगा ,2023 में फिर कांग्रेस का झंडा लहराना है।

इस अवसर पर कांग्रेस विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा , अजय सिंह , राजमणि पटेल , राजेंद्र सिंह , लखन घनघोरिया , कमलेश्वर पटेल , सिद्धार्थ कुशवाह आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.