पूर्व सैनिकों के नाम पर गबन करने वाला गिरफ्तार:सैनिक कल्याण बोर्ड के खाते से निकाले थे तीन करोड़, पांच साल से फरार था आरोपी

Updated on 16-05-2025 12:48 PM

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल (ईओडब्ल्यू) ने 3 करोड़ रुपए के गबन के मामले में पांच साल से फरार आरोपी नीरज चतुर्वेदी की गिरफ्तारी कर लिया है। नीरज ने कर्मचारी संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड एवं अन्य अधिकारीगण के पैरेलल खाता खोलकर बोर्ड के 2.95 करोड़ रुपए से अधिक की राशि गलत तरीके से अपने खातों में जमा करवाई।

ईओडब्ल्यू से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में राज्य स्तर पर भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार दिलाने का कार्य सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से किया जाता है। वर्ष 2014 में सर्विस टैक्स का ई-पेमेंट आवश्यक कर दिए गया। ऐसे में बोर्ड का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीटी नगर शाखा में चालू खाता खुलवाया गया। इसी बैंक में समिति का बचत खाता पहले से था।

विभिन्न जिलों से प्राप्त सर्विस चार्ज के चेक एवं अन्य पैसा जमा होता था

इसमें विभिन्न जिलों से प्राप्त सर्विस चार्ज के चेक एवं अन्य पैसा जमा होता था। यहीं से राशि सर्विस टैक्स, जीएसटी, ईपीएफ, कटौत्री, बीमा में जमा के लिए चालू खाते में ट्रांसफर कर दी जाती थी। इसी खाते से संबंधित विभागों के खातों में राशि जमा कराई जाती थी। समिति के अकाउंट्स का पूरा काम आरोपी नीरज चतुर्वेदी देखता था। आरोपी नोटशीट में जितनी राशि ईपीएफ, बीमा आदि में जमा करानी होती थी, उससे कहीं ज्यादा राशि का बिल पास करा लेता था।

इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर कर देता था

अधिक बिल से बची राशि वह अपने बचत खाते में इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर कर देता था। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति भी उसे सहयोग करता था। उसने 2014 से 2019 तक कुल 2 करोड़ 95 लाख 47 हजार 444 रुपए अपने खाते में जमा कराए। जांच के बाद ईओडब्ल्यू भोपाल ने धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी नीरज चतुर्वेदी एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.