आनलाइन ठग को खाता उपलब्ध कराने वाले को भेजा जेल, संदिग्ध आरिफ तलाश में पुलिस जाएगी जयपुर

Updated on 31-07-2023 12:57 PM

 भोपाल। रातीबड़ में आनलाइन ठगी से परेशान दंपती और उनके दो बच्चों को सामूहिक खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले साइबर ठगी के आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस एक बार फिर जयपुर जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस को रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए आरोपित खलील ने अहम जानकारी दी है। उसने अपने एक साथी आरिफ का नाम पुलिस को बताया है, जिसने मुख्य सरगना से उसे खाते उपलब्ध करवाने के लिए मिलवाया था ओर उसके बाद वह अपना निजी बैंक का खाता देने के लिए तैयार हुआ था।

इधर, उसने यह भी पुलिस को बताया है कि इस प्रकार खाता उपलब्ध करवाने वाला वह अकेला नहीं है और भी लोग हैं।हम बता दें कि 13 जुलाई को रातीबड़ के शिव बिहार कालोनी में भूपेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी ऋतु और दो मासूम बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली थी, बाद में उसके सुसाइड नोट में सामने आया है, लोन एप से लोन लेने के बाद एक गिरोह उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे। आरोपितों ने उसके फोटो को एडिट कर उसके रिश्तेदार और दोस्तों को भेज दिए थे। उससे वह परेशान था। मामले की जांच एसआइटी बनाई गई, एसआइटी ने चार दिन पहले जयपुर के एक आरोपित मोहम्मद खलील को गिरफ्तार किया था, उससे जानकारी मिली कि उसे चालीस हजार रुपये गिरोह का सरगना देता था, इसके खाते में भूपेंद्र ने रुपये जमा करता था। आरोपित को तीन दिन की रिमांड पर लेने के बाद उससे लगातार पूछताछ की गई। शनिवार को रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संदिग्ध की तलाश में जाएगी पुलिस जयपुर

अब आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी एक बार फिर से जयपुर जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने मो खलील ने एक संदिग्ध का नाम बताया है ,उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस गिरोह के सरगना तक पहुंच सकती है। आरोपित ने बताया कि उसके एक खाते की तरह नहीं और भी लोगों ने अपने खाते किराये पर इस गिरोह को दे रखे हैं। आरिफ इस गिरोह का सदस्य हो सकता है। जो लोगों को खाते किराये पर देने के लिए संपर्क करता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.