सिवनी में हवाई पट्टी पर उड़ान भरने वाला था पायलट, तभी सामने से आया तेंदुए का परिवार, फिर जो हुआ..

Updated on 19-09-2024 10:25 AM
सिवनी: एमपी का सिवनी जिला अपने समृद्ध वन क्षेत्र और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। यहां स्थित पेंच टाइगर रिजर्व बाघों सहित कई जानवरों का घर है। पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन में बने हुए सुकतारा गांव में एक अद्भुद नजारा देखने को मिला। जिसे देख लोगों में रोमांच उत्पन्न हो रहा है। सुकतरा में एक हवाई पट्टी है। यहां नए पायलटों को प्रशिक्षित किया जाता है। इसी दौरान यह दृश्य देखा गया, जो अब सुर्खियों में है।

दरअसल, जिले के सुकतरा हवाई पट्टी में एक ट्रेनी पायलट को यह अनोखा नजारा दिखा। पायलट जब उड़ान भरने ही वाला था, तभी उसने देखा कि एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ हवाई पट्टी पार कर रही है। उसने बिना देरी किए अपनी रफ्तार धीमी की जिससे कि तेंदुआ मां अपने शावकों के साथ बिना परेशानी के हवाई पट्टी पार कर ले। इसी दौरान उसने इनका वीडियो भी कैमरे में कैद कर लिया। सुकतरा हवाई पट्टी पर नियमित रूप से प्रशिक्षण उड़ानें होती हैं। पर हवाई पट्टी को देखने आए तेंदुए का परिवार दुर्लभ ही देखने को मिलता है।

ऐसा दृश्य देखकर पायलट हैरान रह गया और उसने तुरंत अपने कैमरे से इस अद्भुत नजारे को रिकॉर्ड कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा शायद इनकी प्लाइट मिस हो गई होगी। वहीं दूसरे ने लिखा कि इन्हे भी घुमाने ले जाना चाहिए। इसकी सराहना कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.