संत कंवरराम सब्जी मंडी को विकसित करने की योजना पर नहीं हो पा रहा है अमल

Updated on 19-06-2023 06:39 PM

संत हिरदाराम नगर। बैरागढ़ की संत कंवरराम सब्जी मंडी को विकसित करने की योजना पर अमल नहीं हो पा रहा है। मंडी में कारोबार बहुत कम हो गया है। पहुंच मार्ग को एकांगी कर इसका सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव पूरा नहीं हो पा रहा है।

नगर निगम ने कुछ समय पहले मेन रोड पर बनी संत कंवरराम सब्जी मंडी को तोड़ कर सीहोर नाका स्थित भवानी मार्ग पर मंडी का निर्माण कराया था। सब्जी व्यवसाइयों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की शर्त पर व्यापारी नई मंडी में शिफ्ट हो गए लेकिन नगर निगम ने अपने वायदे पूरे नहीं किए। मंडी के अंदर शेड निर्माण भी विलंब से हुआ। पानी की समस्या गंभीर होती गई। कुछ समय पहले ट्यूबवेल खनन कराया गया इससे पानी की कमी दूर हो गई लेकिन बाकी समस्याओं का हल अभी तक नहीं हुआ है। हाकर्स कार्नर अभी तक नहीं बन सका है।

वन वे करने से हो सकती है सुविधा

मंडी तक पहुंचने वाला मार्ग काफी संकरा है। संकरे मार्ग पर भी ठेला व्यवसाइ खड़े हो जाते हैं, इससे मंडी तक पहुंचने में नागरिकों को असुविधा होती है। क्षेत्र के व्यवसाइयों ने मंडी की शिफ्टिंग के समय ही इस मार्ग को चौड़ा कर इसे एकांगी बनाने की मांग की थी। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव भी बनाया लेकिन काम नहीं हो सका। यदि अतिक्रमण हटाकर इसे एकांगी कर दिया जाए तो सभी को सुविधा हो जाएगी। नगर निगम ने परिषद ने सब्जी मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल का निर्माण स्वीकृत किया था। सब्जी मंडी यूनियन की मांग पर ही इसे स्वीकृति दी गई थी लेकिन अब कुछ व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। व्यापारी चाहते हैं किपहले हाकर्स कार्नर का निर्माण किया जाए ताकिसब्जी के ठेले भी व्यवस्थित होकर कारोबार करें। एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी का कहना है किमंडी के विकास के संबंध में आयुक्त से चर्चा करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.