राशि चुकाने के बाद भी प्लाट मिला नहीं, 20 वर्ष से रजिस्ट्री लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे लोग

Updated on 26-07-2023 12:43 PM
भोपाल । जिले में गृह निर्माण समितियों की गड़बड़ी से परेशान लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर आशीष सिंह से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा बिल्डरों से परेशान लोगों ने भी शिकायतें दर्ज कराई हैं। जनसुनवाई में 130 आवेदकों ने विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई हैं। इनमें से अधिकांश को स्वयं कलेक्टर ने सुना और निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।

साकेत नगर निवासी रोशन सिंह नेगी ने बताया कि पेरिस गृह निर्माण सहकारी संस्था में उसने 10 नवंबर 1995 को सदस्यता ली थी। समिति ने उन्हें एक प्लाट दिया था, जिसकी 14 जून 2000 को रजिस्ट्री की गई थी। इसके 23 साल बाद भी उन्हें न तो प्लाट मिला है और न ही दिखाया गया है। 21 जनवरी 2020 को कलेक्टर जनसुनवाई में संस्था द्वारा विकसित कालोनी में प्लाट आवंटित किया गया। अब अध्यक्ष द्वारा कहा गया है कि कलेक्टर कार्यालय से पत्र प्राप्त होने पर ही रजिस्ट्री कराई जाएगी, लेकिन दो साल बाद भी संस्था द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई गई है।

रोहित गृह निर्माण समिति में सदस्य को नहीं मिला प्लाट

एक आवेदक ने बताया कि रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति में उसने सदस्यता लेने के साथ ही भूखंड लिया था। इसका उन्होंने मूल्य भी चुका दिया था, इसके बाद भी अब तक प्लाट का पंजीयन नहीं कराया गया है। वहीं रोहित गृह निर्माण सहकारी संस्था के द्वारा कलेक्टर से शिकायत की गई है कि वर्ष 2008 के बाद से चुनाव नहीं हुए हैं। वर्ष 2015 में प्रशासक नियुक्त होने के बाद से संस्था की जमीन पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण किए जा रह हैं। ऐसे में प्रशासक भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में समिति के चुनाव कराए जाएं।

दिव्यांग बच्ची की पढ़ाई के लिए दिए 25 हजार रुपये

कलेक्टर आशीष सिंह को ब्रजेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी बोल नहीं पाती है। उसका उपचार भी कराया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब उसे आशा निकेतन स्कूल में पढ़ा रहा हूं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से फीस नहीं दे पा रहा हूं। कलेक्टर ने उनकी बेटी की पढ़ाई के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। इसके अलावा अन्य प्रकरणों में एक लाख 19 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.