आरएसएस और भाजपा द्वारा समाज में जो जहर घोला जा रहा है

Updated on 26-12-2021 05:57 PM

भोपाल भाजपा सरकार की महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित जन जागरण अभियान के तहत आज राजधानी के तुलसी नगर स्थित नर्मदा भवन में कांग्रेस के प्रतिनिधियों का प्रथम चरण का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सत्ता की लड़ाई नहीं है, विचारधारा की लड़ाई है। जिन लोगों को कांग्रेस की विचारधारा में पूरा भरोसा नहीं है वे चाहें तो अभी छोड़कर चले जाएं। कांग्रेस पार्टी सिद्धांतों की राजनीति करती है इसमें सौदेबाजी की गुंजाइश नहीं है। इस समय देश के सामने चुनौती सिर्फ चुनावी राजनीति की नहीं है बल्कि आरएसएस और भाजपा के द्वारा समाज में जो जहर घोला जा रहा है उसे दूर करने की है।

प्रदेश कांग्रेस जन जागरण अभियान के प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पी सी शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सबको जोड़ना है और घर घर जाकर कांग्रेस का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा की दुष्प्रचार मशीनरी का सामना करने और हर झूठ का निडरता से सामना करना होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस के जन जागरण अभियान के ट्रेनर मृनाल पंत ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से सिर्फ कुछ चुने हुए पूंजीपतियों को फायदा पहुंच रहा है और भारत की आम जनता लगातार गरीब होती जा रही है। मनमोहन सिंह सरकार के समय में अगर डीजल और पेट्रोल पर एक पैसा टेक्स लिया जाता था तो मोदी सरकार में 10 पैसा टैक्स लिया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, मुख्य वक्ता पीयूष बबेले, अवनीश भार्गव ने भी संबोधित किया।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल ने किया।

इस अवसर पर सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल] यासिर हसनात, एवं कांग्रेस के पूर्व पार्षदगण अमित शर्मा, गुड्डू चौहानं, मोनू सक्सेना,महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष श्रीमती संतोष कंसाना , ब्लॉक अध्यक्षण मुजाहिद सिद्दीक़ी,दिनेश मारण, ओम प्रकाश रजक,वार्ड अध्यक्षगण, सोशल मीडिया पदाधिकारीगण सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थिति रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.