पोस्‍ट डीआईजी की, काम कर रहे एसपी का, मध्‍य प्रदेश में 7 माह से पोस्टिंग की बाह जोह रहे 4 अधिकारी

Updated on 12-08-2025 11:16 AM
भोपाल। राज्य सरकार ने एक जनवरी 2025 से चार पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया और चार डीआईजी को आईजी के पद पर पदोन्नत किया। डीआईजी के पद पर पदोन्नत चारों अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर सात माह बाद भी सरकार निर्णय नहीं ले पाई है। अधिकारियों का पदनाम तो बदल गया, पर काम वही कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। संगठित अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस पर हमले भी हो रहे हैं, इसके बाद भी सरकार सात माह में पदस्थापना नहीं दे पाई है।जिन्हें डीआईजी बनाया गया था, उनमें एसएसपी रेडियो विजय कुमार खत्री, एसपी धार मनोज कुमार सिंह, पुलिस मुख्यालय में एआईजी राकेश सिंह और विनीत जैन शामिल हैं। इसके बाद राजेश चंदेल और शचींद्र चौहान को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया है। इनमें चंदेल को रीवा डीआइजी बना दिया गया है, पर चौहान को अभी उच्च पद पर पदास्थापना की प्रतीक्षा है। वह अभी 32वीं वाहिनी उज्जैन में सेनानी हैं।

इसी तरह सचिन अतुलकर, कृष्णावेनी, कुमार सौरभ और जगत सिंह राजपूत को डीआइजी से आइजी के पद पदोन्नत किया गया था। इनमें जगत सिंह राजपूत को छोड़ सभी को नई जगह पदस्थापना मिल गई है। राजपूत पुलिस मुख्यालय में योजना शाखा में डीआईजी थे। उनका भी सिर्फ पदनाम बदला काम नहीं। वह अगस्त में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इनमें कृष्णावेनी को छोड़ दें सचिन अतुलकर और कुमार सौरभ को जून में नई पदस्थापना मिली। दतिया एयरपोर्ट के उद्धाटन में आइजी सुशांत सक्सेना और एसपी वीरेंद्र मिश्रा के बीच कहासुनी के बाद इन दोनों अधिकारियों के अतिरिक्त कुमार सौरभ को हटाकर पुलिस मुख्यालय में आइजी और अतुलकर को सक्सेना की जगह चंबल रेंज का आइजी बनाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.